हमारी जीत आप की जीत सेवा मे चौबीसो घंटे रहूंगा तत्पर = अनिल त्रिपाठी
हमारी जीत आप की जीत सेवा मे चौबीसो घंटे रहूंगा तत्पर = अनिल त्रिपाठी
सन्त कबीर नगर (मेहदावल ) भरवलिया पाण्डेय , भरवलिया चौबे , कुल्हड़िया , गुलरिहा , तुनियहवा जैसे तमाम गांवो मे जन सम्पर्क करते हुए मुड़िला कला मे ग्रामीणो को संबोधित करते हुए भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अनिल त्रिपाठी सपा मुखिया अखिलेश यादव को कहा कि दिमाग खराब हो गया है मै सोच रहा था कि वे पूर्व के जीते हुए प्रत्याशी व रसद खाद्य मंत्री रहे लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को टिकट देकर चुनावी समर को कांटे की टक्कर मे चुनौती पूर्ण बनायेगे । लेकिन उन्होंने हारे हुए बाहरी प्रत्याशी जयचन्द पाण्डेय को पुनः टिकट देकर लड़ाई को ही खत्म कर दिया , हमारी लड़ाई किसी से नही है । इससे पूर्व ग्रामवासियो का चरण वंदन प्रणाम करते हुए कहा कि हमारे ग्राम सभा मुड़िला के पवित्र स्थान पर जहां हमारे परिवार के लोग रहते है और जिनका प्यार सम्मान स्नेह मुझे निरंतर पंद्रह सत्तरह वर्षो से मिलता रहा है की बात कही । बसपा प्रत्याशी को आड़े हाथ लेते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ताबिश खान के नेचर से कोई अनभिज्ञ नही है पूरे विधानसभा की जनता भलीभांति जानती है कि जिसने सपोर्ट किया था उन्ही को जेल भेजने का काम किया था । यही नही गरीबो का शोषण , अवैध जमीनो पर कब्जा जैसे तमाम मामले को तरजीह देने का काम किया । उन्होंने कहा कि हमारी जीत होने से क्षेत्र का विकास ही नही बल्कि हर प्रकार के सहयोग जरूरत मे चौबीसो घंटा उपलब्ध रहूंगा । आप लोगो के उम्मीदो को विकासशील लाभकारी योजनाओ से पूरा करने का काम करूंगा । हमारी जीत आप सब की जीत है ।