बेहतर उम्मीदवार के रूप मे छाये सुबोध चन्द यादव
बेहतर उम्मीदवार के रूप मे छाये सुबोध चन्द यादव
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) 313 विधानसभा खलीलाबाद के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुबोध चन्द यादव को जनता बेहतर प्रतिनिधित्व के रूप मे देखना शुरू कर दी है । क्षेत्र के घर घर जाकर किये जा रहे जन संपर्क मे लोगो का रुझान बढ़ रहा है । जिसका उदाहरण विभिन्न वो ग्राम पंचायते है जहां समर्थको के साथ जन सम्पर्क किया गया और पक्ष मे मतदान करने का अपील किया गया ।
बता दे कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुबोध चन्द यादव द्वारा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है और आने वाले तीन तारीख को झाड़ू के निशान पर बटन दबाने का अपील किया जा रहा है । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत ब्यारा , अशरफाबाद , मोहम्मदपुर कटार , रसूलपुर , मगहर , कबीर चौरा , रसूलाबाद आदि ग्राम पंचायत के लोगो से जन संपर्क किया गया । दौरान सूफी संत कबीर दास महानिर्वाण स्थली मठ जाकर दर्शन किया गया ।