विधायक बना तो वर्ष का सौ करोड़ लाकर दूंगा = आफताब आलम
विधायक बना तो वर्ष का सौ करोड़ लाकर दूंगा = आफताब आलम
सपा को वोट देने से कोई जन्नत नही चला जायेगा
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) ग्राम सभा पचपोखारी मे आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने कहा कि अगर मै चुनाव जीता तो वर्ष का सौ करोड़ का बजट लाऊंगा । मै उस योग्य हूं जो विकास को बल देकर विधानसभा क्षेत्र को विकासशील बना दूंगा । मै किसान का बेटा हूं मेहनतकश हूं मेरी जीत आप सब की जीत है महीने के पंद्रह दिन हम आप लोगो के बीच बिताऊंगा और पंद्रह दिन लखनऊ मे बिताऊंगा । मेरे घर मे मेरे किसी भाई को नौकरी ठेकेदारी नही चाहिए । बसपा विकासशील पार्टी है इसके शासन काल मे किया गया विकास कार्य और दी गई लाखो नौजवानो की नौकरियां उदाहरण है । जिसका सामना न समाजवादी पार्टी अपने शासन काल मे कर पाई न भारतीय जनता पार्टी कर पाई । सुश्री बहन मायावती जी सत्ता हथियाने के लिए कभी जुमलेबाजी नही की , कभी लालच देने का काम नही किया । बसपा पार्टी सर्व समाज की पार्टी है यहां किसी के साथ मतभेद नही किया गया । उन्होंने कहा कि सपा को वोट देने से कोई जन्नत नही चला जायेगा , आप लोग बहुजन समाज पार्टी को वोट दीजिए और पूर्ण बहुमत देकर सुश्री बहन मायावती जी का सरकार बनाइए और प्रदेश मे सुशासन लाइए । इससे पूर्व आफताब आलम सैकड़ो चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनो के साथ सैकड़ो समर्थको के रोड शो निकालते हुए दर्जनो गांवो से गुजरते हुए लोगो पर फूलो का बारिश किया । सभा को संबोधित के क्रम मे 3 मार्च को होने वाले मतदान का अपील करते हुए कामरेड रुस्तम , रामू चौधरी , कलामुल्लाह सिद्दीकी , मौलाना सद्दाम , अख्तर खान ने बसपा की लाभकारी विकासशील नीतियो की जानकारी दी और आफताब आलम के पक्ष मे वोट देने की बात की ।