प्रतिद्वंदियो को नही सूझ रहा कोई राह समाजवादी रंग से रंगीन हुई पूरी विधानसभा
प्रतिद्वंदियो को नही सूझ रहा कोई राह समाजवादी रंग से रंगीन हुई पूरी विधानसभा
प्रतिद्वंदियो को ढूढने से भी नही मिल रहा खड़ा होने की जमीन = समर्थक
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) चुनावी समर जीतने निकले सपा उम्मीदवार दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे की जीत की राह आसान होती दिख रही है । " चक्रव्यूह " की तरह घेरे गये विधानसभा क्षेत्र मे प्रतिद्वंदी प्रत्याशियो को खड़े होने की जमीन भी नसीब नही हो रही है । श्री चौबे द्वारा पार्टी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष गौहर अली खान , रमेश चन्द यादव , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद एवं जहां सैकड़ो समर्थको शुभचिंतको के साथ पूरे विधानसभा को समाजवादी के रंग मे रंग दिया गया है वही भाई डां उदय चतुर्वेदी जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव के साथ जन समर्थन का हुजूम खड़ा कर दिया है । जय समर्थको की माने तो प्रतिद्वंदियो को खड़े होने की जमीन भी नसीब नही हो रही है ।
बहरहाल चुनावी समर अनिश्चिता का क्षेत्र है मतदाताओ का रुझान कब किधर हो जाय कुछ कहा नही जा सकता । लिहाजा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे को पूरे विधानसभा क्षेत्र से अपार जन समर्थन प्राप्त हो रहा है जिसका उदाहरण किया गया रोड शो , क्षेत्र का नुक्कड़ सभा , कार्यक्रम एवं जन संपर्क है जहां समर्थको का हुजूम उमड़ता रहा है ।