दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम चढ़ा उदासीनता के हत्थे !

दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम चढ़ा उदासीनता के हत्थे !

कार्यक्रम हुआ है मेरे द्वारा माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन स्पीच दिया गया = खण्ड विकास अधिकारी


सन्त कबीर नगर ( नाथनगर ) " आजादी का अमृत महोत्सव " की श्रृंखला के अंतर्गत प्रस्तावित दो दिवसीय " रंग दे बसन्ती " कार्यक्रम के आयोजन पर विकास खण्ड नाथनगर मुख्यालय की स्थिति स्पष्ट नही हो रहा है एक तरफ जहां खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम होने की जानकारी मे ब्लाक मुख्यालय परिसर मे स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण , दीप प्रज्ज्वलन , स्पीच व लड्डू वितरण के साथ दूसरे दिन ( 23 मार्च ) मे लाइट वगैरह के सजावट आदि के साथ मनाये जाने की बात कही जा रही है । वही ए डी ओ पंचायत कार्यालय मे कार्यरत सफाईकर्मी शिवकुमार व ब्लाक कोआर्डिनेटर सोहन कुमार वर्मा का कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन कल ( 23 मार्च ) को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख की मौजूदगी मे मनाया जायेगा । आज के दिन ( 22 मार्च ) मे ब्लाक मुख्यालय पर कोई कार्यक्रम नही हुआ है । 
हालांकि शासनादेश के मुताबिक कार्यक्रम का वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी होना है । अलबत्ता खबर संकलन किये जाने तक कोई वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी देखने मे नही आया था ।
ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि कार्यक्रम होने की खण्ड विकास अधिकारी की बात गलत है कि कार्यक्रम न होने की कही जाने वाली ब्लाक कोआर्डिनेटर व सफाईकर्मी की बात सही है ।
वही इस सम्बंध मे मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा मामले से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए यह कहा गया कि कार्यक्रम का कोई रिपीटेसन नही है जहां आज कार्यक्रम नही हुए है वहां कल के दिन मनाया जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर "आजादी का अमृत महोत्सव " के श्रृंखला मे " रंग दे बसन्ती " के दो दिवसीय कार्यक्रम का " 22 मार्च 1902 " मे प्रदेश का नाम नार्थ वेस्ट प्राविंसेज से यूनाइटेड प्राविंसेज आफ आगरा एण्ड अवध किया गया था । 23 मार्च 1931 शहीदी दिवस = स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायको भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव की शहादत का दिवस का ऐतिहासिक महत्व है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !