जिला सलाहकार के सी मिश्र ने किया सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण
जिला सलाहकार के सी मिश्र ने किया सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण
सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बढ़या मे बने सामुदायिक शौचालय का जिला सलाहकार के सी मिश्र ने निरीक्षण किया । प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर मे बने शौचालय का भी निरीक्षण किया । सामुदायिक शौचालय पर नियुक्त की गई केयर टेकर को समयानुसार स्वच्छता पर ध्यान बनाये रखने की बात कही ।
बता दे कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले मे शौच मुक्त अभियान के क्रम मे ग्राम पंचायत स्तर पर बने सामुदायिक शौचालय का उद्देश्य पूर्ण रूप खुले मे शौच से मुक्ति है ।