छै वर्ष के कार्यकाल मे एक सिला पट भी नही लगवा सके सपा एम एल सी = सुभाष यदुवंश

छै वर्ष के कार्यकाल मे एक सिला पट भी नही लगवा सके सपा एमएलसी = सुभाष यदुवंश

विधानसभा चुनाव की तरह बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाये = अंकुर राज तिवारी 

सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया मे स्थानीय निकाय बैठक मे भारतीय जनता पार्टी एमएलसी उम्मीदवार सुभाष यदुवंश ने सपा एमएलसी संतोष यादव उर्फ सनी यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि छै वर्ष के कार्यकाल मे विकास के एक सिला पट भी नही लगवा सके । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कुछ ज्यादा बोल गये होंगे लेकिन ये बेचारे कुछ बोले ही नही पुनः समाजवादी पार्टी फिर उन्हे प्रत्याशी बनाया है । मुझे अवसर मिला तो विकास कार्यों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यो ग्राम प्रधानो , जिला पंचायत सदस्यो आदि के सॉल्यूशन निकालने का काम करूंगा । प्रदेश मे पुनः प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनी उसमे सन्त कबीर नगर ने सन्त कबीर नगर योगदान दिया है । केन्द्र मे अपनी सरकार है प्रदेश मे अपनी सरकार है और खलीलाबाद नगर पालिका मे भी अपनी सरकार है इस प्रकार से ट्रिपल इंजन की सरकार है अगर आप लोग हमे जीता कर भेजेंगे तो मै यह वादा करता हूं उत्तर प्रदेश के उच्च सदन मे छत्तीस जो सीटे है स्थानीय निकाय और विधान परिषद की उसमे अगर कोई बुलन्द आवाज मे अगर कोई क्षेत्र गूंजेगा तो वह सन्त कबीर नगर का क्षेत्र होगा सिद्धार्थनगर बस्ती का होगा । बस्ती का जो रिपिटेसन है सिद्धार्थ नगर का रिपिटेशन है सन्त कबीर नगर का रिपिटेशन है वह पिछले छै सालो मे कमजोर रहा है । आप देखेंगे इसकी भरपाई करके मजबूत क्षेत्र के रूप मे लाया जायेगा । विकास की जो योजनाये है सभासदो , ग्राम प्रधानो , बी डी सी भाईयो की जो समस्याये है उसका विचार करके उसका आकलन करके उसे सदन मे उठाने का काम किया जायेगा उसका सॉल्यूशन लाने का काम किया जायेगा । सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव मे जिस तरह से आप लोगो द्वारा बहुमूल्य वोट देकर हमे विजय का आशीर्वाद दिया गया है ऐसे ही सुभाष यदुवंश जी को बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाये । 
जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के अंदर जज्बा है जो विकास चाहते है पहले जिन लोगो ने विकास नही किया उसकी भी पूर्ति अंकुर राज तिवारी करेगे । अंकुर राज तिवारी के विकास का जो रथ है उसमे एक पहिया और मजबूती के साथ जोड़ने की जरूरत है । ताकि विकास की गति निर्वाध रूप से आगे बढ़े ऐसे आदरणीय सुभाष यदुवंशी को आप का आशीर्वाद और स्नेह मिलना चाहिए । नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने उपस्थित सदर विधायक अंकुर राज तिवारी , युवा नेता वैभव चतुर्वेदी , मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा , जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय , दीपू सिंह , ज्ञानेंद्र मिश्र , छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष छत्रपाल आदि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खलीलाबाद नगर पालिका का मगहर नगर पंचायत का जब मतदान हो तो उसमे ये दिखे की सर्वाधिक मतो का अधिकार सुभाष यदुवंश के पक्ष मे जाये । 
कार्यक्रम का समापन नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा के द्वारा उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया ।
इस अवसर पर नगर पंचायत मगहर सहित नगर पालिका खलीलाबाद के सभी वार्डो के सभासद व गणमान्य उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !