अग्नि शमन स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदो को दी गई श्रद्धांजलि
अग्नि शमन स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदो को दी गयी श्रद्धांजलि
सन्त कबीर नगर = अग्निशमन सेवा केंद्र पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र की उपस्थिति मे अग्नि शमन स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई ।
विदित हो कि आज ही के दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर मालवाहक जलयान पर अकस्मात भीषण आग लग गयी थी , जिसमे 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गये थे , इन शहीदो को श्रद्धाजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर मे यह दिवस मनाया जाता है । क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद सहित सभी उपस्थित अधिकारियो / कर्माचारीगणो ने शहीद अग्निशमन कर्मियो को श्रद्धांजलि दिया गया । इस अवसर पर आज 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जायेगा ।