हमारा संविधान भारत की आत्मा है संवैधानिक दायरे मे रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल
हमारा संविधान भारत की आत्मा है संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि - जिलाधिकारी दिव्या मित्तल
संत कबीर नगर (सू0वि0) भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 131 वी जयन्ती जनपद मे बड़े धूमधाम से मनाई गई । कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल , अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया ।
कलेक्ट्रेट मे बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है । उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग , हर तबके का ध्यान रखा । भारतीय संविधान मे भारत के नगारिक को समान अधिकार मिले , इसके लिए कई देशो के संविधान को भी अपने देश के सविधान मे लिया गया जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियो , सम्प्रदायो , भाषाओ आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र मे बंधा हुआ है । डां साहब की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरो , तहसील व ब्लाक मुख्यालयो पर भी गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमो का आयोजन हुआ ।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी अधिकारियो - कर्मचारियो का आह्वान किया कि वे सब संवैधानिक दायरे मे रहकर अपने पदीय दायित्वो का निर्वहन करे , यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा कि हम जहां भी जिस भी पटल पर है वहां स्वयं को रखकर सोचे और हर जरूरतमंद की मदद करे तो निश्चित ही समाज की दशा और दिशा बदल जायेगी ।
अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यदि हमे अपने दायित्व का बोध होे और हम उनका सम्यक निर्वहन निष्ठा के साथ करे तो निश्चित ही डॉ भीम राव अम्बेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा कि हम सबको मिल करके बाबा साहब के सपने सर्वजन हिताय , सर्वजन सुखाय को साकार करने के प्रति काम करना चाहिए जिससे हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो ।