स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण 

सन्त कबीर नगर = कुछ माह पूर्व अस्वस्थ रही सोशल आडिट जिला कोआर्डिनेटर सरिता पाण्डेय स्वस्थ होकर आ गई है । कार्यभार ग्रहण करते हुए चल रहे तीन ब्लाकों" मेहदावल, खलीलाबाद एवं नाथनगर मे सोशल आडिट को लेकर उपस्थित ब्लाक कोआर्डिनेटर सांथा शालिनी त्रिपाठी, हैसर बाजार ब्लाक कोआर्डिनेटर कालिंदी यादव, ब्लाक कोआर्डिनेटर बघौली अखिलेश शर्मा, ब्लाक कोआर्डिनेटर खलीलाबाद देवेंद्र पति त्रिपाठी, बीआरपी ज्ञान सिंह, सन्त देव व मनोज पाठक को निर्देशित करते हुए कहा कि सोशल आडिट मनरेगा व पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायत के विकास की मुख्य धारा मे परियोजनाओं के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता, जवाबदेही को सुनिश्चित करने एवं ग्राम वासियों की जन सहभागिता को बढ़ावा देने के क्रम सरकार की एक सुव्यवस्थित व्यवस्था है इसे सुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए ।
इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर प्रभारी रहे अश्विनी पांडे सहित ब्लाक कोआर्डिनेटर एवं बीआरपी मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !