भाजपा के खिलाफ बोलने वालो पहले अपनी गिरहबान झांक कर देखो = डां संजय निषाद

भाजपा के खिलाफ बोलने वालो पहले अपनी गिरहबान झांक कर देखो = डां संजय निषाद

सन्त कबीर नगर ( बघौली ) जनपद के विधानसभा मेहदावल के पशु बाजार बालूशासन बघौली मे  निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष / कैबिनेट मंत्री मत्स्य डां संजय निषाद के प्रथम आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रश्न भाव को दर्शाते हुए श्री निषाद ने कहा कि फलनवा है वो फलनवा है ये जातिया वो जाति का है की वोटर है ? इन्हे जाति विशेष के नाम से नही मतदाता के रूप देखो वे हमारे भाग्यविधाता है इन्हे कभी दर्द नही देना है । दुश्मन वो है जो तुम्हारे रोजी रोटी को छीने दुश्मन वो है जो तुम्हारे हिस्से को सत्तर साल से खा रहा था । सत्तर साल से तुम्हारा कोई मंत्री कोई मंत्रालय नही था मोदी जी ने मंत्रालय देने का काम किया । योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश मे मंत्रालय देने का काम किया है बोलो महाराज जी की मंशा छोटी है या बहुत बड़ी ? इसलिए आप लोगो से मेरा यही कहना है कि आने वाले 2024 के संसदीय चुनाव मे आप सब की मंशा सही रहना चाहिए । कोई भी आदमी भाजपा के खिलाफ बोलता है तो उससे कहो की शान्त रहो । कोई तुम्हारे सांसद विधायक के खिलाफ बोलता है तो उससे कहो शान्त रहो , अपने गिरहबान मे झांक कर देखो । उसे बोल दो के तुम्हारी सरकार मे बिरादरी और नेताओ के चंगू मंगू की भर्ती होती थी , उनका सीना नही नापा जाता था । कितना कष्ट दिया कितना दर्द दिया कि हमारे पिछड़ी बिरादरी के नेता उनके बच्चे भर्ती मे जाते थे तो उनके सीने को एक एक इंच घटाकर उनको वापस घर भेज दिया जाता था । ऐसे हजारो बच्चे हमारे पास है जिनका सीना घटाया गया । योगी मोदी की सरकार मे बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के नीति पर काम हो रहा है । जितनी भी भर्ती हुई है उनमे से कोई कोर्ट मे नही गया । लेकिन हाथी साइकिल के रहते जो भर्ती होती थी तो तुरंत रुक जाते थे । 
इस अवसर पर सांसद प्रवीण निषाद , सदर विधायक अंकुर राज तिवारी , मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी , सहायक निदेशक मत्स्य डां पुष्पारानी तिवारी , मत्स्य निरीक्षक विजय कुमार मिश्र सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !