विभिन्न विद्यालयो का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण

विभिन्न विद्यालयो का बीएसए ने किया गया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयो का आज प्रातः 8 बजे से औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया । 
निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय बखिरा , कम्पोजिट मॉडल विद्यालय जमोहरा मेंहदावल , प्रा0वि0 सरफरा , कम्पोजिट विद्यालय मधईपुर , प्रा0वि0 कुसौना कला , कम्पोजिट विद्यालय डुमरियाबाबू का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय मधईपुर मे सत्यप्रकाश सहायक अध्यापक को अनुपस्थित पाया गया इनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है । कम्पोजिट विद्यालय जमोहरा द्वारा सेवित क्षेत्र जमोहरा ग्राम का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक संजय गांधी तथा सहायक अध्यापको के साथ हाउस होल्ड सर्वे किया गया । जिसमे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा हरिकेश , पूर्णिमा , अंशिका , अंकुश तथा खुशी जयसवाल नाम के पांच बच्चो का नामांकन मॉडल विद्यालय जमोहरा मे किया गया है । हाअस होल्ड सर्वे के दौरान सम्बन्धित ग्राम सभा के अभिभावको को शिक्षा के महत्व तथा बालको के शिक्षा के अधिकार के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान की गयी । स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत विद्यालयो मे छात्र नामांकन शत - प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए ब्लाक संसाधन केन्द्र मेहदावल मे प्रधानाध्यापको तथा प्रभारी प्रधानाध्यापको के साथ बैठक की गयी , जिसमे शिक्षक संकुल के सदस्यो सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी मेहदावल अर्जुन प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे ।
इसी क्रम मे ब्लाक सांथा तथा खलीलाबाद के समस्त परिषदीय विद्यालयो के प्रधानाध्यपको व प्रभारी प्रधानाध्यापको की गूगल मीट पर वर्चुअल बैठक की गयी तथा निर्देशित किया गया कि स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत छात्रो का शत - प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाय । इस वर्चुअल बैठक मे सांथा की खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतांजली तथा खलीलाबाद के प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा समस्त प्रधानाध्यापको / प्रभारी प्रधानाध्यपको के साथ उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !