।। अंबेडकर जयंती ।। आधुनिक भारत के शिल्पकार थे संविधान निर्माता डां भीमराव अम्बेडकर = उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी

।। अंबेडकर जयंती ।। आधुनिक भारत के शिल्पकार थे संविधान निर्माता डां भीमराव अम्बेडकर = उपजिलाधिकारीअजय कुमार त्रिपाठी


संत कबीर नगर ( मेहदावल ) बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष /जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला के मार्गदर्शन मे तहसील मेंहदावल मे अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मेहदावल अजय कुमार तिवारी द्वारा की गयी । कार्यक्रम मे तहसील मेहदावल के कानूनगो रमेश यादव , रजिस्ट्रार कानूनगो बृजेश यादव , बैजनाथ अग्रहरि , राजाराम , सैफुल्लाह , सच्चिदानंद राय , सदानंद यादव , अरविंद यादव , पराविधिक स्वंय सेवक जितेंद्र कुमार यादव एवं सुरेश चंद्र उपस्थित रहे । उपजिलाधिकारी द्वारा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के बारे मे विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि वे विश्व के महान विधिवेत्ता , राजनीतिज्ञ ,अर्थशास्त्री , ज्ञान के प्रतीक , आधुनिक भारत के शिल्पकार , संविधान निर्माता थे जिन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया । यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव / न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !