पी एम स्वनिधि योजना आवेदन पेंडिग पर सख्त हुए अपर जिलाधिकारी

पीएम स्वनिधि योजना आवेदन पेंडिग पर सख्त हुए अपर जिलाधिकारी

768 लोगो को क्यू आर कोड देने मे पीछे सेंट्रल आफ इंडिया व इंडियन बैंक


संत कबीर नगर = अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे पीएम स्वनिधि योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी ।
बैठक मे पी ओ डूडा प्रमेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि प्रथम लोन मे जनपद मे कुल 1731 आवेदन हुए जिसमे 1657 स्वीकृत एवं 1652 वितरित हुए । कुल वितरित 1652 लाभाथियो के सापेक्ष 818 लाभार्थियो ने प्रथम लोन की किस्त जमा कर दी । द्वितीय लोन हेतु नगर निकाय द्वारा 156 लाभार्थियों का आवेदन कराया गया जिसमे 58 स्वीकृत एवं 43 वितरित किया गया । उन्होंने बताया कि  प्रथम ऋण के साथ ही बैंक को क्यू आर कोड देना था परंतु अभी तक 768 लोगो को बैंको द्वारा क्यू आर कोड नहीं दिया गया । जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा नराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित बैंको को निर्देशित किया कि सभी प्रथम लोन स्वीकृत करते हुए वितरित कराये एवं द्वितीय लोन को किसी भी कारण से निरस्त न किया जाय । उन्होंने सभी बैको को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियो को नियमानुसार ऋण का वितरण कराया जाय ।
परियोजना अधिकारी एवं संबंधित निकायो के अधिशासी अधिकारी लाभार्थियो को बैंक तक पहुंचाये । उन्होंने बैकर्स को यह भी निर्देश दिया गया कि सभी वेंडर्स को क्यू आर कोड उपलब्ध कराये अगर असुविधा हो रही है तो नगर निकाय को क्यू आर को उपलब्ध कराये । वे लोग वेंडर्स को बुलाकर क्यू आर कोड दे सबसे ज्यादा आवेदन पेंडिंग रहने वाले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं इंडियन बैंक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि नियमानुसार पूर्ण पत्रावली को स्वीकृत करते हुए अपर जिलाधिकारी को अवगत कराये ।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र , अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मोर्य, अग्रणी बैंक प्रबन्धक संजय कुमार , सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज , मुख्य शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक शैलेन्द्र सिंह , शाखा प्रबन्धक एसबीआई विकास भवन समित कुमार श्रीवास्तव सहित सभी बैकों के शाखा प्रबन्धक एवं लाभार्थी आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !