सीडीओ की अध्यक्षता मे जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित
सीडीओ की अध्यक्षता मे जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम मे मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई । मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय शुक्रवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की जानी है । जिसमे जनपद के समस्त सम्बंधित विभागो , चिकित्सा विभाग , जिला पंचायती राज , कृषि विभाग , जल निगम , सिचाई विभाग , नगर पालिका / नगर पंचायत , प्रदूषण नियंत्रण , युवा कल्याण , रोटरी क्लब आदि विभागो के द्वारा विभागीय कार्यो एवं आपसी समन्वयता के साथ अन्य उपायों के माध्यम से जनपद के सीमान्तर्गत बहने वाली सभी नदियो मे डिस्चार्ज /छोडे जाने वाले पानी का उचित ट्रीटमेंट /रेमिडाइजेशन अथवा ठोस अपशिष्ट पदार्थो / मेडिकल वेस्ट / केमिकल वेस्ट आदि की दशा मे उसे डिस्पोज - ऑफ करने का उचित प्रबन्धन की समीक्षा की जाएगी । मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने इसके दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियो / समिति के सदस्यो को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा एवं सहायक नदियो को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा मे अधिकारीगण अपने विभाग से सम्बंधित कार्य योजना बना कर प्रस्तुत करे । उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारियों से इस संबंध मे जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
बैठक मे जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गंगा हरीतिमा अभियान के अन्तर्गत अभियान क्षेत्र / जनपद अन्तर्गत घाघरा , राप्ती , आमी एवं कुआनो आदि नदियों के किनारो के ग्राम पंचायतो मे ग्राम गंगा सेवा समिति का गठन कर दिया गया है ।