कार्यक्रम की सफलता पर कम्पनी निदेशक ने किया आभार व्यक्त

कार्यक्रम की सफलता पर कम्पनी निदेशक ने किया आभार व्यक्त


प्रेरणा के लिहाज से ऐसे और कार्यक्रम कराये जाय = अबदुल्लाह खान


सन्त कबीर नगर = मीडिया के सम्मान मे आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन / मुशायरा को शान्ति पूर्वक सकुशल संपन्न होने पर कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव " सबा " व रमेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन बड़े अच्छे ढंग से हुआ । कार्यक्रम मे पत्रकार बंधुओ का शिरकत काबिले तारीफ रहा है , मेरा भी मनोबल बढ़ा है । कार्यक्रम मे जिस तरीके से गंगा जमुनी की तहजीब जीवंत रूप से देखने मे मिली है उस प्रेरणा के लिहाज से हमारी कोशिश होगी कि आगे और ऐसे कार्यक्रम कराये जाय । 
उल्लेखनीय है कि सेमरियावा के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण मे 13 जून को हुए रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी एल एल पी के बैनर तले प्रेस क्लब के सहयोग से मीडिया के सम्मान मे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन / मुशायरा एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । जिसमे देश के नामी गिरामी कवि और शायरो ने भाग लिया और अपनी देश भक्ति , सामाजिक आदि विशेष बिंदुओ पर लिखी गई गंगा जमुनी की तहजीब की सुन्दर रचनाओ का पाठ किया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !