।। भूसा चारा दाना दान ।। निराश्रित गोवंशो के भरण पोषण के लिए खुला एडीएम , सीवीओ के नाम संयुक्त बचत खाता

।। भूसा चारा दाना दान ।। निराश्रित गोवंशो के भरण पोषण के लिए खुला एडीएम , सीबीओ के नाम संयुक्त बचत खाता 


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्मानित जनपदवासियो से अपील की है कि जनपद मे स्थापित गोवंश आश्रय स्थलो मे संरक्षित निराश्रित गोवंश के भरण पोषण हेतु चारा , भूसा , दाना के लिए अपनी स्वेच्छा से 
खाता का नाम ‘ गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन दान निधि ’
खाता संख्या - 41051545393 
भारतीय स्टेट बैंक , शाखा - विकास भवन खलीलाबादֹ , संत कबीर नगर 
आई.एफ.एस.सी. SBIN0011827 
मे दान के रूप मे धनराशि जमा कर सकते है । उन्होंने बताया कि जनपद के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलो मे गोवंश के भरण पोषण एवं आपदा के लिये भूसा / दाना क्रय करने हेतु स्वेच्छा से दान दिये जाने के लिये उक्त बचत खाता अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के संयुक्त परिचालन मे खोला गया है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि जो व्यक्ति नकद दान देना चाहते है , वे अपने विकास खण्ड के पशु चिकित्साधिकारी अथवा खण्ड विकास अधिकारी के पास धनराशि दान देकर रसीद प्राप्त कर सकते है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !