पंचायत भवन धौरहरा के संचालन का लिया गया
पंचायत भवन धौरहरा के संचालन का लिया गया जायजा
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) शासन की सुव्यवस्था की प्राथमिकता मे ग्राम पंचायत स्तर पंचायत भवन मे इंटरनेट वाईफाई की सुव्यवस्था मे जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत धौरहरा मे स्थित पंचायत भवन के संचालन का जायजा लिया गया । जहां पंचायत सहायक द्वारा दायित्व निर्वहन करते हुए पाया गया । दौरान पंचायत सहायक से जानकारी भी ली गयी जिसे पंचायत सहायक द्वारा करके दिखाया गया । हालांकि निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन मे कुछ निर्माण कार्य अपूर्ण पाया गया जिसको संज्ञानता मे लेते द्वारा शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।