सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय . डां एहसान . डां पूजा को ब्राजील से मिली डाक्टरेट की मानद उपाधि

सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय डा.एहसान, डा. पूजा को ब्राजील से मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि


बधाई देने वालो का लगा तांता


गोरखपुर = भारत सहित सम्पूर्ण विश्व मे सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय , प्रमुख , धराधाम इण्टरनेशनल के द्वारा सामाजिक सौहार्द को प्रचारित प्रसारित और स्थापित करने के लिए चलाये जा रहे अभियानो और प्रयासो के अध्ययन फलस्वरूप ब्राजील से डॉ. सौरभ पाण्डेय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है । इसी कड़ी मे धराधाम इण्टरनेशनल के माध्यम से विश्व मे शान्ति और सद्भाव के प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे वृहद कार्यक्रमो और आयोजनो का संज्ञान लेते हुए डॉ.एहसान अहमद को मानद डॉक्टरेट उपाधि एवम धराधाम के बैनर तले कला , सौन्दर्य और महिला सशक्तिकरण के लिए समय - समय पर भिन्न भिन्न क्षेत्रो मे कार्यशाला आयोजित करने चौपाल लगाने और विचार विमर्श कार्यक्रमों को दृष्टिगत करते हुए निदेशक भारत - यूवाईजी , यूनाइटेड यूथ गिल्ड लंदन एवम अध्यक्ष मदर टेरेसा फाउंडेशन मिसेज इंडिया 2019 डा.पूजा शैलेन्द्र निगम को  डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है । मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होने पर तीनों विभूतियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । डा. एहसान अहमद और  मिसेज इंडिया 2019 डॉ. पूजा निगम को बधाईयाँ देते हुए सी.ई.ओ डॉ. प्रेम प्रकाश एवम अंतरराष्ट्रीय पत्रकार , विचारक  एवम धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार ने कहा कि आज स्वतः सिद्ध हो गया कि इनके द्वारा विगत दो दशको से किये जा रहे सामाजिक कार्यों को लोग स्वीकार कर रहे हैं।इस उपलब्धि पर लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !