सोशल आडिट बैठक कटिबंध मे मिली अनियमितता
सोशल आडिट बैठक कटिबंध मे मिली अनियमितता
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत कटिबंध मे सोशल आडिट बैठक मे अनियमितता पाई गई है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2019 / 2020 खेलकूद के मैदान मे हुए मिट्टी पटाई कार्य का साइन बोर्ड नही पाया । जिसकी कीमत मे आहरित की गई पांच हजार रुपए की वसूली रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी । वही 2021/2022 के वित्तीय वर्ष मे एक ही परिवार के दो दो व्यक्तियो ( पति / पत्नी ) का जाबकार्ड पाया गया । जिसमे रंजीत सिंह जाबकार्ड संख्या 183 , अन्नू सिंह पत्नी रंजीत सिंह जाबकार्ड संख्या 184 पाया गया जिनके द्वारा किये गये 31 दिन की मनरेगा मजदूरी 6324 रुपये की वसूली रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी । इसी क्रम मे 14 दिन की मनरेगा मजदूरी 2856 रुपये की वसूली मे ( पति पत्नी ) सरिता मिश्रा जाबकार्ड संख्या 135 , देवेन्द्र मिश्रा जाबकार्ड संख्या 80 । 16 दिन मनरेगा मजदूरी 3264 रुपये की वसूली रिपोर्ट मे ( पति / पत्नी ) शकुंतला जाबकार्ड संख्या 200 , निरजेश सिंह जाबकार्ड संख्या 201 एवं 16 दिन की मनरेगा मजदूरी 3264 रुपये की वसूली रिपोर्ट मे जुगुल किशोर जाबकार्ड संख्या 204 , पूनम जाबकार्ड संख्या 205 पाया गया ।