डिफाल्टर आवास लाभार्थियो से होगी धनराशि की रिकवरी = अपर जिलाधिकारी
डिफाल्टर आवास लाभार्थियो से होगी धनराशि की रिकवरी - अपर जिलाधिकारी
संत कबीर नगर = अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत धनराशि लेने के बाद आवास नही बनाने वाले लोगो की रिकवरी की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है । जिसमे खलीलाबाद के 233 , नगर पंचायत मेंहदावल के 86 , नगर पंचायत हरिहरपुर के 62 , नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के 108 एवं नगर पंचायत मगहर के 451 कुल 940 लाभार्थियो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत धनराशि प्राप्त करने के उपरान्त भी आवास नही बना रहे है , जबकि समय - समय पर डूडा के अधिकारी द्वारा मौखिक तौर पर एवं नोटिस के माध्यम से आवास बनाने हेतु निर्देश दिया जा चुका है । ऐसे डिफाल्टर लाभार्थियो को अंतिम मौका दिया जा रहा है कि एक सप्ताह के अन्दर कार्य प्रारम्भ कराये अन्यथा उनके खिलाफ सरकारी धन गबन हेतु प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रिकवरी की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी । अपर जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया है कि ऐसे लोगो की सूची नगर पालिका / नगर पंचायत कार्यालय को नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी करा दिया जाये ।