निष्प्रयोज्य से हो गये शौचालयो के लिए रेट्रोफिटिंग ( मरम्मत ) के लिए लाभार्थी करे आनलाइन आवेदन

निष्प्रयोज्य से हो गये शौचालयो के रेट्रोफिटिंग ( मरम्मत ) के लिए लाभार्थी करे आनलाइन आवेदन


सन्त कबीर नगर = शासन के आदेश एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के दिशा निर्देश अनुपालन की जानकारी मे स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार के सी मिश्र ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) फेज टू के क्रियान्वयन हेतु जारी गाइड लाइन 1040/33 _ 3_2021_116/2020 दिनांक 22 जून , 2021अंतर्गत ओ डी एफ की स्थिति को बनाये रखने के लिए गाइड लाइन के पारा संख्या_3 ( i i ) " पूर्व से निर्मित व्यक्तिगत शौचालय जो उपयोग मे न लाये जाने के वजह से अथवा अन्य तकनीकी कारणो से निष्प्रयोज्य से हो गये है उनके रेट्रोफिटिंग का कार्य किया जाना है यह कार्य वित्त आयोग के अंतर्गत उपलब्ध सैनिटेशन मद ( टाइड फण्ड ) की धनराशि से कराये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है । अनुपालन की दृष्टि मे उन्होंने कहा कि ( सीआरएसपी / टीएससी / एनबीए अंतर्गत ) निर्मित कराये गये जिन शौचालय के प्रयोग की स्थिति प्रभावित हो रही है वे उसके रेट्रोफिटिंग ( मरम्मत ) के लिए लाभार्थी पंचायती राज विभाग की वेबसाइट " https://sbm.gov.in/sbmphase2/homenew.aspx पर आनलाइन आवेदन कर सकते है । उन्होंने यह भी बताया कि शौचालय विहीन पात्र लाभार्थियो को शौचालय लाभ पहुंचाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) फेज टू के अंतर्गत डिजिटाइज्ड आनलाइन आवेदन प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है । जो पात्र व्यक्ति परिवार लाभ पाने से किसी कारण वश वंचित अथवा छूट गये है वे लोग पंचायती राज विभाग के पोर्टल http://panchayatiraj.up.nic.in पर मोबाइल , कम्प्यूटर , लैपटाप , साइबर कैफे / कामन सर्विस सेंटर इत्यादि के माध्यम से शौचालय की मांग हेतु आनलाइन आवेदन कर शौचालय का लाभ उठा सकते है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !