सोशल आडिट टीम को 15 दिन पूर्व उपलब्ध कराये जाये सभी अभिलेख = जिला विकास अधिकारी
सोशल आडिट टीम को 15 दिन पूर्व उपलब्ध कराये जाये सभी अभिलेख - जिला विकास अधिकारी
सामाजिक अंकेक्षण पर डीडीओ की चली सख्ती
संत कबीर नगर -(सांथा) जनपद के दो विकास खण्डो " हैसर बाजार एवं सांथा " मे प्रारंभ हुए सोशल ऑडिट को लेकर जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता मे विकास खण्ड सांथा के सभागार कक्ष मे सोशल ऑडिट टीम , रोजगार सेवक , टीए व सचिवो के साथ बैठक का आयोजन हुआ । जिसमे तीन दिन चलने वाले सोशल ऑडिट मे आ रही समस्याओ पर चर्चा किया गया । जिसमे खास तौर पर टीम द्वारा अभिलेख न उपलब्ध कराये जाने की विशेष समस्या के मद्देनजर अवगत कराया गया । जिस पर जिला विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सचिवो , रोजगार सेवको से बतौर सख्ती सोशल ऑडिट नियमानुसार 15 दिन पूर्व टीम को सभी अभिलेखो को उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया गया । उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट बैठक मे रोजगार सेवक , सचिव एवं टीए अवश्य उपस्थित होकर ऑडिट टीम का सहयोग के साथ बैठक को संपन्न कराये । अनुपस्थिति की दशा मे किसी भी प्रकार की बहानेबाजी चलने नही पायेगी । सामाजिक अंकेक्षण जनता का और जनता के बीच का है , जिसमे सभी ग्रामीणो को नैतिक जिम्मेदारी के साथ सोशल ऑडिट बैठक मे भाग लेना चाहिए । इस दरम्यान उनके बीच से आने वाली शिकायतो का मौके पर निस्तारित होने का पूरी संभावना होती है । चाहे वह जॉब कार्ड को लेकर हो अथवा मजदूरी आदि को लेकर हो । सोशल ऑडिट बैठक मे मनरेगा मजदूरो का रहना अनिवार्य है । सोशल आडिट पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के साथ बहुउद्देशीय है । मनरेगा के तहत व्यय के सापेक्ष हुए कार्यों के भौतिक सत्यापन का सभी रिपोर्ट भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया जाता है । इसलिए सामाजिक अंकेक्षण के तहत पीएम आवास एवं मनरेगा से हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन बेहतर ढंग से शत प्रतिशत होना चाहिए ।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव , संयुक्त खंड विकास अधिकारी मार्कंडेय पाण्डेय , ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शालिनी त्रिपाठी , अमृतबाला , बीआरपी संतोष पाण्डेय , खलिक , संतदेव , चंद्रप्रकाश , सचिव अरविंद कुमार , सतीश कुमार , प्रमोद कुमार , अनिल कुमार , टीए महेंद्र राय , उमेश एवं रोजगार सेवक व सोशल ऑडिट टीम सदस्य उपस्थित रहे ।