31जुलाई 1940 महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन = रीना त्रिपाठी

31 जुलाई 1940 - महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन

रीना त्रिपाठी
लखनऊ = सरदार उधम सिंह 13 अप्रैल 1919 को घटित जालियाँवाला बाग नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शी थे । राजनीतिक कारणो से जलियाँवाला बाग मे मारे गये लोगो की सही संख्या कभी सामने नही आ पाई । इस घटना से वीर उधमसिंह तिलमिला गये और उन्होंने जलियाँवाला बाग की मिट्टी हाथ मे लेकर माइकल ओ'डायर को सबक सिखाने की प्रतिज्ञा ले ली । अपने इस ध्येय को अंजाम देने के लिए उधम सिंह ने विभिन्न नामो से अफ्रीका , नैरोबी , ब्राजील और अमेरिका की यात्रा की । सन् 1934 मे उधम सिंह लंदन पहुँचे और वहां 9 , एल्डर स्ट्रीट कमर्शियल रोड पर रहने लगे । वहां उन्होंने यात्रा के उद्देश्य से एक कार खरीदी और साथ मे अपना ध्येय को पूरा करने के लिए छह गोलियो वाली एक रिवाल्वर भी खरीद ली । भारत के यह वीर क्रांतिकारी , माइकल ओ'डायर को ठिकाने लगाने के लिए उचित वक्त का इंतजार करने लगे ।
उधम सिंह को अपने सैकड़ो भाई - बहनो की मौत का बदला लेने का मौका 1940 मे मिला । जलियांवाला बाग हत्याकांड के 21 साल बाद 13 मार्च 1940 को रायल सेंट्रल एशियन सोसायटी की लंदन के काक्सटन हाल मे बैठक थी जहां माइकल ओ'डायर भी वक्ताओ मे से एक था । उधम सिंह उस दिन समय से ही बैठक स्थल पर पहुँच गये । अपनी रिवॉल्वर उन्होंने एक मोटी किताब मे छिपा ली । इसके लिए उन्होंने किताब के पृष्ठो को रिवॉल्वर के आकार मे उस तरह से काट लिया था , जिससे डायर की जान लेने वाला हथियार आसानी से छिपाया जा सके ।
बैठक के बाद दीवार के पीछे से मोर्चा संभालते हुए उधम सिंह ने माइकल ओ'डायर पर गोलियां दाग दी । दो गोलियां माइकल ओ'डायर को लगी जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई । उधम सिंह ने वहां से भागने की कोशिश नही की और अपनी गिरफ्तारी दे दी । उन पर मुकदमा चला , 4 जून 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल मे फांसी दे दी गई और उन्होंने अमरत्व प्राप्त किया । वन्दे मातरम ।


रीना त्रिपाठी
महामंत्री , भारतीय नागरिक परिषद

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन