ग्राम पंचायतो की सोशल आडिट मे 55 ग्राम पंचायतो मे मिली कमियां व 25 मे अनियमितता
ग्राम पंचायतो की सोशल ऑडिट मे 55 ग्राम पंचायतो मे मिली कमियां व 25 मे अनियमितता
अपने दायित्वो के प्रति सोशल ऑडिट टीम बने गंभीर - जिला विकास अधिकारी
संत कबीर नगर ( खलीलाबाद ) जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता मे प्रखंड खलीलाबाद के ब्लॉक सभागार मे सोशल ऑडिट ब्लाक सभा का आयोजन हुआ । प्रखंड के 97 ग्राम पंचायतो मे हुए सामाजिक अंकेक्षण का सोशल ऑडिट टीम द्वारा भौतिक सत्यापन का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया । क्रमानुसार टीम द्वारा लगभग 55 ग्राम पंचायतो मे कमियां एवं लगभग 25 ग्राम पंचायतो मे वित्तीय अनियमितता का भी ब्योरा प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी द्वारा सचिवो , टी ए व रोजगार सेवको को बतौर सख्ती कमियो को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया गया । उन्होंने कहा कि अपने दायित्वो के प्रति जिम्मेदार बने । टीम द्वारा यह भी बताया गया कि सोशल ऑडिट टीम को अभिलेख उपलब्ध कराने मे बहुत सी ग्राम पंचायतो की कोई दिलचस्पी नही देखी गई । वही कदाचित रोजगार सेवको को छोड़ सेवन रजिस्टर को उपलब्ध कराने मे लापरवाही बरती गई । टीम द्वारा यह भी बताया गया कि किसी भी ग्राम पंचायतो के मनरेगा मजदूरो के जॉब कार्ड का नवीनीकरण नही हुआ है । इस दरम्यान ग्राम पंचायत दलेलगंज के ग्राम प्रधान द्वारा सोशल ऑडिट टीम पर 20 मिनट मे सोशल ऑडिट खत्म करने का आरोप लगाया गया । जिस पर संज्ञानता लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सोशल ऑडिट टीमो का सामाजिक अंकेक्षण के पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही मे अहम भूमिका होती है इसे बेहतर ढंग से किया जाय । खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो भी सोशल ऑडिट टीम के माध्यम से कमियां व अनियमितता पाई गई है उसका हर हाल मे रिकवरी की जाएगी । तदुपरांत अमृत सरोवर की जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवर बहुउद्देशीय है । इससे होने वाले लाभो से केवल वातावरण की शुद्धता ही नही अपितु उत्तम वातावरण के लिए आगामी पीढ़ियो के लिए वरदान साबित होगा । उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा के साथ स्वच्छ जल का ध्येय भी है । उन्होंने यह भी कहा कि अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण का कार्य सुव्यस्थित रूप से पूरी जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए । जिससे अमृत सरोवर की सुंदरता भी बढ़ेगी , लोग इसे देखने व यहां टहलने के लिए उत्साहित होगे । स्टेप वाइज कार्यों के साथ अमृत सरोवर का निर्माण कार्य प्राथमिकता मे होनी चाहिए । आगामी 15 अगस्त के दिन झंडारोहण का कार्यक्रम भी अमृत सरोवर पर ही आयोजित किया जाना है इसकी सुव्यवस्था मे पक्के चबूतरे का समय भीतर निर्माण कार्य हो जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर का नाम स्वतंत्रता सेनानी , शहीद के नाम किया जाएगा । जहां स्वतंत्रता सेनानी , शहीद नही होंगे वहां किसी वरिष्ठ व्यक्ति के नाम अमृत सरोवर का नाम रखा जाएगा । यहां लगने वाला साइन बोर्ड भी पक्के निर्माण मे होगा , जिन गांवो मे सरोवर का चयन नही हुआ है वहां के टीए स्टीमेट बनाएं जिस पर 2 अक्टूबर के बाद अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा । सचिव अपने कार्यो के प्रति जिम्मेदार बने और हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण लगातार करते रहे । इस जनपद मे देखा जा रहा है कि यहां का विकास कार्य 25% ही है जो की बेहद कम है । इसी क्रम मे 90 दिन की मजदूरी कर चुके श्रमिको के श्रम विभाग मे रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए रोजगार सेवको को निर्देशित किया गया । इसका लाभ बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रम विभाग मे रजिस्ट्रेशन करवाने से श्रमिक को दो लाख का बीमा लाभ एवं बच्चो के पढ़ाई - लिखाई , दवाई सहित आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा , जन्म लाभ के साथ मृत्यूपरांत तीस हजार का अनुदान राशि सहित अनेको लाभ प्राप्त होंगे । इस अवसर पर जिला समन्वयक सरिता पाण्डेय , ब्लॉक समन्वयक देवेंद्र मणि त्रिपाठी , कोऑर्डिनेटर अखिलेश शर्मा , बीआरपी संत देव , खलीक , चंद्रप्रकाश , बेचन राय , सुनील कुमार शर्मा , संतोष पाण्डेय , एपीओ योगेंद्र कुमार पाण्डेय , टीए आशीष पाण्डेय , अमरनाथ यादव , राम लखन , बुध सागर पाण्डेय , सचिव अनिल सिंह , संतोष पाण्डेय , आदित्य त्रिपाठी , अमरनाथ गुप्ता , विपिन चंद्र सहित रोजगार सेवक , ग्राम प्रधान व सोशल ऑडिट टीम के सदस्य मौजूद रहे ।