स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से ग्राम प्रधान मिंदल देवी हुई सम्मानित

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से ग्राम प्रधान मिंदल देवी हुई सम्मानित


सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला ) विकास खण्ड बेलहर कला के ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुराई की ग्राम प्रधान मिंदल देवी को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा बेहतर दायित्व निर्वहन के तहत दिया गया । 
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट सभागार मे आपरेशन कायाकल्प के तहत स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । जिसमे ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुराई की ग्राम प्रधान मिंदल देवी को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । मिंदल देवी ने कहा कि पुरस्कृत होना बड़े गर्व की बात है इससे हमे गौरव महसूस कर रहा है , जो हमे और बेहतर काम करने का बल प्रदान करेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !