स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण के लिए स्वच्छता का ख्याल रखना जरूरी = जिला पंचायत राज अधिकारी

स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण के लिए स्वच्छता का ख्याल रखना जरूरी = जिला पंचायत राज अधिकारी


जिम्मेदारी को गंभीरता से ले सफाईकर्मी व केयर टेकर = राजेन्द्र प्रसाद
 

सन्त कबीर नगर = स्वस्थ जीवन स्वच्छ समाज के क्रम मे जल जनित बीमारियो से बचने के उपाय मे जनपदवासियो से अपील करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बारिश के मौसम मे पेयजल की क्वालिटी मे बदलाव के आसार अक्सर देखने मे आता है ऐसे मे पानी को उबाल कर पीया जाय या कोलोरिन गोली का प्रयोग किया जाय । मच्छरो को उत्पन्न करने वाले गन्दे पानी , कूड़ा करकट व जल जमाव न होने पाये , इससे उत्पन्न होने वाले मच्छरो से कई प्रकार की बीमारियो का फैलने का खतरा होता है । इसका ध्यान रखना अति आवश्यक है । हमारी सतर्कता हमारे उत्तम स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण की पहचान है । उन्होंने कहा कि खुले मे शौच जाने से हर हाल मे बचे , शौचालय का प्रयोग वातावरण को स्वच्छ रखने मे मदद करता है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !