खरीफ की फसलो के लिए पानी की नही होने पायेगी कोई किल्लत = ई. लाल चंद्र
खरीफ की फसलो के लिए पानी की नही होने पायेगी कोई किल्लत = ई. लाल चंद्र
।। सभी नलकूप हो रहे संचालित ।।
सन्त कबीर नगर = जनपद मे कुल 514 नलकूप है जो निरंतर संचालित हो रहे है ।अधिशाषी अभियंता ई लाल चन्द्र ने कहा कि खरीफ की फसल के लिए पानी कोई किल्लत होने नही पायेगी । ट्यूबलो पर नियुक्त आपरेटरो को दिशा निर्देश दिया गया है वे लगातार ट्यूबलो के संचालन पर ध्यान दें रहे है । 6 नलकूप मोटर दोष एवं 7 नलकूप विद्युत दोष से प्रभावित हुए है जिसको ठीक किया जा रहा है । खरीफ की फसल के लिए किसान भाइयो को परेशान होने नही दिया जायेगा । जहां कही भी नलकूप संचालन मे कोई दिक्कत नजर आये तो उसे तुरन्त सूचित करे ।