सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पर फिल्म बनाएंगे फिल्म अभिनेता डां राजपाल यादव

सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पर फ़िल्म बनाएंगे फ़िल्म अभिनेता डां राजपाल यादव

डां सौरभ का अभिनय करेंगे राजपाल


गोरखपुर = विश्व के सभी धर्मो मे धार्मिक सौहार्द की अलख जगाने वाला अद्भुत एवम प्रसिद्ध संगठन धराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक देहदानी सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय से प्रभावित होकर उनके जीवन चरित पर बॉलीवुड के फ़िल्म अभिनेता डां राजपाल यादव एक फ़िल्म बनाएंगे एवम डॉ सौरभ का अभिनय स्वयं करेंगे । यह बाते एक वार्ता के दौरान भोपाल मे कही ।
सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय 23 वर्षो से निरन्तर विश्व बंधुत्व , साम्प्रदायिक सद्भाव , मानवता व साक्षरता की दिशा किये गए अप्रतिम योगदान के लिए निरन्तर तल्लीन है । डॉ. सौरभ पाण्डेय एवम उनकी पत्नी दोनो ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प ले चुके है ।
बताते चले कि डॉ सौरभ पाण्डेय गोरखपुर जनपद स्थित भस्मा ग्राम निवासी है । उनके द्वारा निरन्तर मानवीय एकता , साम्प्रदायिक सौहार्द , साक्षरता , पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे निरन्तर पूर्ण मनोबेग से कार्य किया जा रहा है । उनके नेतृत्व मे जनसहयोग से बनने वाला धराधाम सचमुच विश्व के लिए अनूठा होगा । जहां से मानवता एवम साम्प्रदायिक सद्भावना की अलख जगेगी । साथ ही साथ लोगो मे भाईचारा की भावना मे बृद्धि होगी।एक ही परिसर मे मंदिर , मस्जिद , गिरिजाघर ,
गुरुद्वारा , बौध मंदिर , अगियारी आदि धर्म स्थलो के निर्माण हो जाने से विश्व की तमाम धार्मिक संस्कृतियो का मिलन धराधाम मे होगा । यह अपने आप मे अनोखा एवं अप्रतिम होगा । हालाँकि धराधाम लगभग 5 वर्षो मे बन कर तैयार होगा । अपितु धराधाम परिवार तेजी से तैयारी मे जुट गया है । डॉ सौरभ निरन्तर सभी धर्मों के धर्म स्थलो पर जाकर साम्प्रदयिक सौहार्द , धार्मिक एकता , मानवता की अलख जगाते है एवम लोगो को जागरूक करते है । अब उनके द्वारा बताए गए रास्ते का लोगो ने अनुसरण भी करना प्रारंभ कर दिया है । डॉ सौरभ द्वारा बनाये गए धराधाम पेज पर लगभग  132 देश के लोग जुड़े हुए है और पेज के माध्यम से शांति , सद्भावना एवम भाई चारा का संदेश प्राप्त कर रहे है । सचमुच आज के सामाजिक विखराव के दौर मे समरसता का बीज बोने का कार्य करेगा धराधाम और डॉ सौरभ का प्रयास ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !