अगिऔना , अमथरी एवं अठलोहिया मे हुआ सोशल आडिट
अगिऔना , अमथरी एवं अठलोहिया मे हुआ सोशल आडिट
पांच ग्राम पंचायतो के सापेक्ष तीन मे हुआ आडिट
संत कबीर नगर (सांथा) - सोशल आडिट निदेशालय लखनऊ के आदेश के क्रम मे विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत अगिऔना , अमथरी एवं अठलोहिया मे वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) एवं मनरेगा के अंतर्गत कराये गये कार्यों का सोशल आडिट टीम द्वारा भौतिक सत्यापन व बैठक किया गया । जिसमे बतौर जागरूकता पूर्व सूचना के अनुसार ग्रामीणो द्वारा बैठक मे भाग लिया गया । जिनके सामने सोशल आडिट टीम द्वारा प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्यो का बतौर सत्यापन को बिंदुवार विस्तार पूर्वक बताया गया । कमलावती देवी की अध्यक्षता मे कोऑर्डिनेटर शालिनी त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत अठलोहिया मे 285 सक्रिय मनरेगा मजदूर के साथ 5 इंटरलॉकिंग , 4 पटरी-पटौधन , 30 मेढ़बन्धी , 6 चकरोड एवं वृक्षारोपण का भौतिक सत्यापन किया गया । वही ग्राम पंचायत अमथरी मे सोशल ऑडिट टीम कोऑर्डिनेटर अश्वनी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत अमथरी मे मनरेगा के तहत 35 कार्य के क्रम मे 8 इंटरलॉकिंग , पंचायत भवन निर्माण कार्य , 3 पशु शेड , 1 नाला खुदाई एवं शेष मेढ़बन्धी व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो पीएम आवास का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमे दोनो आवास अपूर्ण पाया गया । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत अगिऔना मे भी सोशल ऑडिट बैठक किया गया । वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांच ग्राम पंचायतो के सापेक्ष दो ग्राम पंचायत " अतरीनानकर , अमरहा " का सोशल आडिट बैठक किन्ही कारणोवश नही हो पाया ।