सरकारी योजनाओ का शत प्रतिशत एवं गुणवत्तायुक्त क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता = राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

सरकारी योजनाओ का शत प्रतिशत एवं गुणवत्तायुक्त क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता - राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम


हर घर तिरंगा सप्ताह के दौरान अपने घरो/प्रतिष्ठानो पर फहराये तिरंगा 


संत कबीर नगर = ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव ’’ वर्ष मे सेवा , सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे प्रदेश सरकार की उपलब्धियो के बारे मे राज्य मंत्री , ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास , ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0 / प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी की अध्यक्षता एवं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार मे जनपद के सम्मानित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओ के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गयी । 
उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर राज्य मंत्री , ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास , ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग उ0प्र0 श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का 100 दिन पूर्ण किया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विकास परक योजनाओ के माध्यम से प्रदेश एवं जनपद का चौमुखी विकास करने हेतु दृढ़ संकल्पित है । मंत्री जी ने कहा कि समाज के सबसे गरीब और अंतिम पायदान के व्यक्ति का जीवन स्तर उठाना एवं उसे विकास के मुख्य धारा से जोड़ना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है । मंत्री जी ने मीडिया बन्धुओ की उपस्थिति मे विगत 100 दिनो मे विभिन्न सरकारी योजनाओ के माध्यम से जनपद कराये गये विकास कार्यो की उपलब्धियो पर विभागवार प्रकाश डालते हुए कहा कि जनपद मे वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम मे निर्धारित लक्ष्य 28.19 लाख वृक्षारोपण करने के सापेक्ष 24.12 लाख पौधो को रोपित किया जा चुका है । शेष 3.99 लाख पौधो को 15 अगस्त 2022 को रोपित करा दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एवं जनपद को हरा भरा , सुन्दर एवं सुस्सजित बनाने मे जनप्रतिनिधि जैसे सांसद , विधायक सहित समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधियो की महत्वपूर्ण सहभागिता रही है । 
मंत्री जी ने बताया कि जनपद मे विकास कार्यो के अन्तर्गत 100 दिन मे कराये गये कार्यो मे आंगनवाड़ी केन्द्रो पर 1426 प्री-स्कूल कीट ई0सी0सी0ई0 प्रिन्टिंग मेटेरियल आपूर्ति के संबंध मे जेम पोर्टल पर बिड अपलोड कर दिया गया है । जिसकी कार्यवाही पूर्ण के पश्चात आंगनवाड़ी केन्द्र पर प्री-स्कूल कीट एवं ई0सी0सी0ई0 प्रिन्टिंग मटेरियल की आपूर्ति कराई गयी । मंत्री जी ने ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा कराये गये कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि मनरेगा योजनान्तर्गत विगत 100 दिन मे कुल 26.74 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ है मनरेगा के ही तहत जनपद मे नदियो का जीर्णोद्वार कराया गया है । उन्होंने बताया कि मनरेगा कार्यो मे पारदर्शिता बनाये रखने के लिए स्थानीय स्वंय सहायता समूह की महिलाओ को महिला मेट के रूप मे नियोजित किया गया है । जिसमे 356 महिला मेटो को अबतक नियोजित किया जा चुका है । मंत्री जी ने बताया कि जनपद मे कुल 115 तालाबो को जीर्णोद्वार , 754 ग्राम पंचायतो मे अमृत सरोवर के निर्माण के सापेक्ष 113 पर कार्य प्रगति पर है और 30 अमृत सरोवर पूर्ण हो चुके है ।  उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना , प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना , हर घर जल योजना आदि के बारे मे विगत 100 दिन मे विभाग द्वारा कराये गये कार्यो का विस्तार से उल्लेख किया । 
मंत्री जी ने जनपद मे गन्ना विभाग , खाद्य रसद विभाग , श्रम विभाग , कृषि विभाग , उद्योग विभाग खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग सेवायोजन विभाग , समाज कल्याण विभाग महिला कल्याण विभाग सहित अन्य सम्बंधित लाभार्थी परक एवं विकास परक विभागो द्वारा सरकारी योजनाओ के माध्मय से सरकार के 100 दिन पूर्ण होने की अवधि मे कराये गये कार्यो को गिनाते हुए सम्मानित मीडिया बन्धुओ द्वारा पूछे गये प्रश्नो का यथोचित जवाब देकर उन्हे सतुष्ट भी किया और आवश्यकतानुसार सम्बंधित विभागीय अधिकारी को आगामी 15 अगस्त 2022 तक कार्यो को पूर्ण कर लेने के निर्देश भी दिये ताकि ‘‘ हर घर तिरंगा ’’ एवं सरकार के 100 दिन की गौरवपूर्ण उपलब्धियो के अवसर पर आगामी 15 अगस्त 2022 को झण्डा फहराते हुए हम सबको कर्तव्य बोध एवं आत्मसम्मान की अनुभूति हो ।    
राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास , ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि सभी का अपना पक्का मकान हो । प्रधानमंत्री आवास ( शहरी ) 1898 तथा मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के अन्तर्गत 54 आवास का निर्माण कराया गया है । प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर जल योजनान्तर्गत कार्य चल रहा है । मंत्री जी ने कहा कि पहली बार ऐसा है कि सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रख रही है । सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सीधे पात्र लाभार्थी को मिल रहा है । प्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे मंत्री जी एवं मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र ने उपस्थित जनप्रतिनिधियो , मीडिया बन्धुओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया । 
इस अवसर पर भाजपा के पार्टी पदाधिकारीगण , जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद , प्रभागीय वनाधिकारी जगदम्बा प्रसाद , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह , जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद , जिला कृषि अधिकारी पी सी विश्वकर्मा , जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी रवीश कुमार , जिला प्रोबेशन अधिकारी डां श्वेता तिपाठी , अधिशाषी अधिकारी विद्युत दिव्य रंजन , सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सम्मानित मीडिया बन्धु आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !