खण्ड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप सिंह ने कार्य भार ग्रहण किया
खण्ड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप सिंह ने कार्य भार ग्रहण किया
लखनऊ ( सरोजनी नगर )
शिक्षा खण्ड सरोजनी नगर लखनऊ के सभी शिक्षको ने नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी श्री रूद्र प्रताप सिंह का स्वागत किया ।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे हेड क्लर्क अनूप श्रीवास्तव , क्लर्क ओ पी पांडेय के साथ सभी नवागंतुक कर्मचारियो शिक्षा खण्ड मे कार्यभार ग्रहण करने की बधाई दी ।
शिक्षक संगठनो के प्रतिनिधियो ने आश्वासन दिया कि उन सभी सरकारी योजनाओ का सहयोगात्मक रूप से कार्यान्वयन कराया जाएगा जिससे शिक्षा , शिक्षार्थी तथा शिक्षको का हित निहित हो ।
खंड शिक्षा अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह ने शिक्षको को आश्वासन दिया की शिक्षा के बुनियादी विकास हेतु स्कूलो के अवसंरचना निर्माण , विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास हेतु तथा शिक्षा खण्ड मे कार्यरत शिक्षको , शिक्षामित्रो , अनुदेशको की उन समस्यायो के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे जिससे उन्हे शिक्षण कराने ने सुविधा हो ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सभी छुट्टियां समय से निस्तारित करने का आश्वासन दिया तथा स्कूलो मे यदि कही आपसी विवाद है तो उन सभी को मिलजुलकर एक परिवार की तरह कार्य करने का आग्रह किया ।
शिक्षक अधिकारी और कर्मचारी यदि एक दूसरे का सहयोग करे और उन सभी कार्यों को करने का प्रयास करे जिससे स्कूलो मे शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार हो सके , निपुण भारत के लक्ष्यो को प्राप्त किया जा सके और उत्तर प्रदेश मे सरोजनी नगर शिक्षा खण्ड को शिक्षा के सभी मापदंडों मे उन्नत बनाया जा सके ऐसे उपायो को सुचारु रुप से लागू करने मे शिक्षको के सहयोग मे हमेशा खड़ा रहने का आश्वासन दिया ।