।। भोजन सेवा ।। रंग बिरंगे छाते की व्यवस्था मे भी श्रद्धालु भक्तजन पायेगे भोजन प्रसाद
॥ भोजन सेवा ॥ रंग बिरंगे छाते की व्यवस्था मे भी श्रद्धालु भक्तजन पायेगे भोजन प्रसाद
सेवा ही सौभाग्य है - अब्दुल्लाह खान
सन्त कबीर नगर [ मगहर ] श्रद्धालु , भक्तजन व गरीबो का वह सपना शीघ्र पूरा होने वाला है जो बीआईपी खुले आसमान के नीचे रंग बिरंगे छातो के नीचे चाय नाश्ते का आनन्द उठाते है । सद्गुरु कबीर भोजनालय के सामने कुर्सी मेज के साथ रंग बिरंगे छाते लगने वाला है । भोजन सेवा के सुदृढ़ व्यवस्था एवं गर्मी बरसा के मौसम को देखते हुए विचार विमर्श किया गया जिस पर सहमति जताकर शीघ्र ही प्रारंभ करवाये जाने का निर्णय लिया गया । विचार विमर्श के बाद कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान ने कहा कि सद्गुरु कबीर भोजन सेवा के लिए जो भी अमीर , गरीब , श्रद्धालु भक्तजन आते है उन्हे श्रद्धा भक्ति के साथ भोजन प्रसाद मे एक सुन्दर माहौल मिलना चाहिए , इसी के मद्देनजर एवं बदलते मौसम को ध्यान मे रख कर उक्त व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया । महाराज जी के ( कबीर मठ पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ) के बेहतर सेवा उपदेश के मुताबिक भोजनालय के सामने वृक्षो के बीच जगह - जगह कुर्सी मेज व रंग बिरंगे छातो की व्यवस्था किया जायेगा , यह व्यवस्था मानवी सेवा का एक विशेष अंग है । गर्मी के मौसम मे तेज धूप होती है आग की लपट की तरह लू चलते है इसके लिए टीन शेड की भांति छातो की भी व्यवस्था होनी चाहिए , इससे एक बेहतर सेवा ही नही दिया जा सकता बल्कि उन गरीबो के उस सपने को साकार भी किया जा सकता है जो गरीबी , बदनसीबी के चलते साकार नही हो पाते है । रंग - बिरंगे छातो के नीचे कुर्सी मेज पर बैठ कर भोजन करने से गरीबो द्वारा देखे गये बीआईपी व्यवस्था के सपने साकार होगे और उनकी श्रद्धा भक्ति भजन सेवा की इच्छा मे सुदृढ़ता आयेगी ।