हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया प्राथमिक विद्यालय परसा झकरिया मे स्वतंत्रता दिवस

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया प्राथमिक विद्यालय परसा झकरिया मे स्वतंत्रता दिवस
 

होनहार बच्चो ने दिखाये प्रेरणाप्रद कलात्मक झलकियां


सन्त कबीर नगर ( बघौली /बेलहर कला ) आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर " हर घर तिरंगा " के जन जागरूकता के सफलतम अभियान मे शिक्षा खण्ड बघौली के प्राथमिक विद्यालय परसा झकरिया मे हर्षोल्लास पूर्वक 76 वा स्वतंत्रता दिवस " 15 अगस्त " का महापर्व मनाया गया । प्रधानाध्यापक रामकेश द्वारा राष्ट्र प्रेम की परिभाषा मे गुलामी की जंजीरो से छुड़ाने वाले देश के क्रांतिकारी इतिहास के उल्लेख मे सुभाष चन्द्र बोस , चंद्रशेखर आजाद , भगत सिंह आदि के राष्ट्र समर्पित जीवन परिचय को बतौर जीवन अनुकरण , मान , सम्मान , स्वाभिमान मे उल्लेखित किया गया । जीवन के उत्कृष्ट योगदानो और सफलतम जिन्दगी के मायने मे शिक्षा के महत्व पर गुणात्मक प्रकाश डाला गया । इसी क्रम मे शिक्षा खण्ड बेलहर कला के प्राथमिक विद्यालय लोहरौली ठकुराई मे स्वतंत्रता दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया गया । दौरान आध्यापको , वरिष्ठ गणमान्यो एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू विश्वकर्मा द्वारा देशभक्ति की भावना को जागृत कर अमर शहीदो के प्रेरणाप्रद क्रांतिकारी इतिहास को याद कर श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !