राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल
राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल
हम सबसे पहले और अन्त मे भारतीय है...!
नाशिक = 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर " धर्म मे मानवीय मूल्य " विषयांतर्गत राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का आयोजन कल होगा । यात्रा का शुभारंभ शहीदो को सलामी देकर राम मंदिर से किया जायेगा । जो जैन मंदिर , चर्च , मस्जिद , गुरुद्वारा , बुद्ध बिहार होते हुए शालीमार ( डां बाबा साहेब आंबेडकर मूर्ति ) तक किया जायेगा । कार्यक्रम मे 35 कालेज के छात्र व 35 की छात्राये एवं 30 आर्गेनाइजर भाग लेगे । हर धर्म के बच्चे अपने अपने ट्रेडिशनल ड्रेस मे होगे । छात्र छात्राओ द्वारा धर्म गुरुओ से सवाल जवाब भी किया जायेगा ।
कार्यक्रम की सफलता के क्रम मे अबदुल्लाह खान द्वारा बतौर अपील सभी प्रतिनिधियो को शहीद स्मारक , शालीमार नाशिक मे सुबह 07: 00 बजे उपस्थित होने का निवेदन किया गया है । यात्रा मे भाग लेने के लिए छात्र और छात्राओ से भी बतौर अपील सुबह 08:00 बजे हुतात्मा स्मारक , पुराने सीबीएस बस डिपो के पास कलेक्टर कार्यालय निकट उपस्थित होने का आवाह्न किया गया है । राष्ट्रीय एकता सद्भावना यात्रा का शुभारंभ सुबह 09: 00 बजे शहीदो को सलामी देकर किया जायेगा ।