समय अंतर्गत कराया जाय जाब कार्ड वेरीफिकेशन = उपायुक्त ( श्रम रोजगार )
समय अंतर्गत कराया जाय जाब कार्ड वेरीफिकेशन = उपायुक्त (श्रम रोजगार )
सन्त कबीर नगर = शासन के मनरेगा / पत्रांक संख्या 553/1720 /2022 के " जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव " के तहत जाब कार्डो के संशोधन एवं सत्यापन के अनुपालन क्रम मे उपायुक्त ( श्रम रोजगार ) प्रभारी / जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि वेरीफिकेशन ड्राइव की सुनिश्चित की गई समयावधि मे जाब कार्डो के संशोधन व सत्यापन कार्य सम्पन्न कराया जाय । सभी सेक्रेटरियो को आवंटित ग्राम पंचायतो के अनुसार रोस्टर तैयार कराकर समयांतर्गत कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय ।
उल्लेखनीय है कि " जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव " के तहत मनरेगा योजनान्तर्गत प्रदेश मे समस्त श्रमिको के जाब कार्ड को संशोधित एवं सत्यापित कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है । वेरीफिकेशन ड्राइव मे प्रत्येक पंचायत सचिव द्वारा अपने क्षेत्राधिकार मे ऐसी ग्राम पंचायत जिसमे सर्वाधिक जाब कार्ड बनाये गये है के समस्त जाब कार्डो का सत्यापन किया जाना वांछित है । सत्यापन मे मृतक व नवीन अर्ह / इच्छुक लाभार्थियो का चिन्हांकन डुप्लीकेट जाब कार्ड को डिलीट करना , नवीन जाब कार्ड बनाना आदि प्रक्रियाओ का संपादन समिति ( समिति अध्यक्ष पंचायत सचिव , रोजगार सेवक , सोशल आडिट टीम, महिला मेट सदस्य ) द्वारा किया जाना है । जाब कार्ड संशोधित आंकड़ो को पी ओ लांगिन से संबंधित रिपोर्ट मे अद्यतन किये जाने का दायित्व खण्ड विकास अधिकारियो के निर्देशन मे एपीओ का होगा । जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव का समयावधि 20.8.2022 से 30.8.2022 तक मे सुनिश्चित किया गया है ।