जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव के अंतर्गत होगे जाब कार्डो का सत्यापन
जाबकार्ड वेरिफिकेशन ड्राइव के अंतर्गत होगे जाब कार्डो का सत्यापन
समिति की अध्यक्षता करेगे पंचायत सचिव
लखनऊ = मनरेगा योजनान्तर्गत प्रदेश मे समस्त श्रमिको के जाब कार्ड को संशोधित एवं सत्यापित कराये जाने हेतु " जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव " आयोजित होगे । शासनादेश के मुताबिक प्रदेश के समस्त मुख्य विकास अधिकारी , उपायुक्त ( श्रम रोजगार ) व खण्ड विकास अधिकारियो को आदेशित किया गया है कि श्रमिको के जाब कार्ड को संशोधित एवं सत्यापित कराये जाने हेतु " जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव " आयोजित किया जाय । इस वेरीफिकेशन ड्राइव मे प्रत्येक पंचायत सचिव द्वारा अपने क्षेत्राधिकार मे ऐसी ग्राम पंचायत जिसमे सर्वाधिक जाब कार्ड बनाये गये है के समस्त जाब कार्डो का सत्यापन किया जाना वांछित है । सत्यापन मे मृतक व नवीन अर्ह / इच्छुक लाभार्थियो का चिन्हांकन , डुप्लीकेट जाब कार्ड को डिलीट करना , नवीन जाब कार्ड बनाना आदि प्रक्रियाओ का संपादन समिति द्वारा किया जायेगा , जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव करेगे । ग्राम रोजगार सेवक , महिला मेट व सोशल आडिट टीम समिति के सदस्य होगे । जाब कार्ड संशोधित आंकड़ो को po Login से सम्बन्धित रिपोर्ट मे अद्यतन किये जाने का दायित्व खण्ड विकास अधिकारी के निर्देशिन मे Apo का होगा । जाब कार्ड वेरीफिकेशन ड्राइव की समयावधि 20.8.2022 से 30.8.2022 तक मे होना सुनिश्चित किया गया है ।