।। 2 अक्तूबर।। " पत्रकारिता के नैतिक आयाम एवं स्वच्छ और नशा मुक्त भारत " कार्यक्रम का आयोजन होगा
।। 2 अक्तूबर ।। " पत्रकारिता के नैतिक आयाम एवं स्वच्छ और नशा मुक्त भारत " कार्यक्रम का आयोजन होगा
उत्कृष्ट योगदानो के लिए पत्रकार होगे सम्मानित
लखनऊ = { सरोजनी नगर } भारतीय नागरिक परिषद के तत्वाधान मे 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयन्ती के अवसर पर " पत्रकारिता के नैतिक आयाम एवं स्वच्छ और नशा मुक्त भारत " विषयांतर्गत संगोष्ठी एवं विशिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय नागरिक परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री द्वारा किया जायेगा ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल किशोर राज्यमंत्री ( आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार )
विशिष्ट अतिथि राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनी नगर व मुख्य वक्ता कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रभात रंजन दीन होगे ।
इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदानो के लिए पत्रकारो को सम्मानित किया जायेगा ।
ससमय सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को बतौर सजीवता प्रदान जन अपील करते हुए उक्त जानकारी महामंत्री रीना त्रिपाठी द्वारा दिया गया ।
