खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर को जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध कर अनुशासनिक कार्यवाही की संस्तुति
खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर को जनपद मुख्यालय से सम्बद्ध कर अनुशासनिक कार्यवाही की संस्तुति
खण्ड विकास अधिकारी बघौली को विकास खण्ड नाथनगर का दिया अतिरिक्त प्रभार
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर अशोक कुमार श्रीवास्तव को मनरेगा योजनान्तर्गत सामग्री अंश के भुगतान मे व्यतिक्रम करने , विकास खण्ड से बाहर बैठकर डोंगल लगाकर भुगतान करने , विकास खण्ड मे शासन के निर्देशो के बावजूद रात्रि निवास न करने एवं जिलाधिकारी के अधिकार क्षेत्र मे हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत सचिव के कलस्टर आवंटन मे परिवर्तन करने , मनरेगा योजना मे लगातार निर्देश दिये जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित न करने का दोषी त्रिसदस्यीय समिति द्वारा जांच मे पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर को मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया है ।