एडीएम की अध्यक्षता मे पंचायत परफार्मेंस असेसमेंट कमेटी की बैठक हुई आयोजित

एडीएम की अध्यक्षता मे मे पंचायत परफार्मेंस असेसमेंट कमेटी की बैठक हुई आयोजित 


सन्त कबीर नगर = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 अंर्तगत जनपद पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी की बैठक आयोजित हुई । बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र , जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद , जिला पंचायत राज अधिकारी  राजेंद्र प्रसाद सहित समिति के सभी सदस्यो के साथ - साथ समस्त विकास खंडो के खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (प०) भी उपस्थित रहे ।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सतत विकास लक्ष्य 2030 की सुगम प्राप्ति हेतु 17 निर्धारित लक्ष्यो का स्थानीयकरण करते हुए 9 थीम / विषयो मे समेकित किया गया है जिस पर कार्य करते हुए पंचायत संरचनात्मक ढांचे के विकास के साथ - साथ सामाजिक आर्थिक एवं मानव विकास से संबंधित मानको को प्राप्त कर सकेंगी । पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस हेतु राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार एवं नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार हेतु पंचायतो का चयन सतत विकास लक्ष्यो के स्थानीयकरण (एल. एस.डी.जी.) के अंतर्गत चिन्हित 09 थीम / विषयो पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर किया जाएगा ।
सतत विकास लक्ष्यो के स्थानीयकरण के अंतर्गत 09 थीम / विषय -
 1. गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाली पंचायत 
2. स्वस्थ पंचायत
3. बाल मैत्री पंचायत 
4. पर्याप्त जलयुक्त वाली पंचायत 
5.स्वच्छ एवं हरित पंचायत
6.आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे युक्त पंचायत 
7. न्याय संगत एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत
8. सुशासित पंचायत
9. महिला हितैषी पंचायत
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार योजना का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यो के स्थानीयकरण के अंतर्गत सभी 09 थीम विषयो के माध्यम से एस.डी.जी. गोल की प्राप्ति मे पंचायती राज संस्थाओ के प्रदर्शन का आंकलन करना , पंचायतो के बीच प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना तथा स्थानीयकरण की प्रक्रिया से पंचायतो को संवेदनशील तथा जागरूक करना है ।
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सभी को ग्राम पंचायतो द्वारा सभी 9 विषयो मे आवेदन किए जाने की प्रक्रिया के संबंध मे विस्तार से बताया गया । शत प्रतिशत ग्राम पंचायतो के आवेदन हेतु समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त एडीओ पंचायत को ब्लॉक पंचायत परफारमेंस एसेसमेंट कमेटी की बैठक करते हुए ग्राम पंचायतो के आवेदन हेतु प्रचार प्रसार कराने तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारियो कर्मियो की सहायता से योजनाओ की सूचनाएं संकलित कर ग्राम पंचायतो के आवेदन पंचायत अवॉर्ड पोर्टल www.panchayataward.gov.in पर कराए जाने के संबंध मे जानकारी दी गई । विकास खंड स्तर से शासनादेश मे दिए गए निर्देशो तथा समय सारणी के अनुसार समय सीमा अंतर्गत प्रत्येक थीम / विषय मे 3 - 3 ग्राम पंचायतो के चयन के प्रस्ताव जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जाना है ।अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा पंचायत पुरस्कार हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए जनपद की समस्त ग्राम पंचायतो द्वारा शत प्रतिशत आवदेन कराने के निर्देश दिए गये ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !