पंडित दीनदयाल जी के विचार व जनसेवा के संस्कार समाज कल्याण के लिए सदैव प्रेरित करते है = गणेश चौहान
पंडित दीनदयाल जी के विचार व जनसेवा के संस्कार सदैव प्रेरित करते है = गणेश चौहान
सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) विधानसभा क्षेत्र धनघटा के पौली मण्डल के शक्ति केन्द्र मझौरा के बूथ संख्या 323 पर अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता , प्रखर विचारक , उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं कार्यकर्ताओ के प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत शत नमन किया गया । तदुपरांत ग्राम वासियो के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया ।
विधायक गणेश चौहान ने कहा कि पण्डित दीनदयाल जी के विचार व जनसेवा के संस्कार हमे हमेशा समाज कल्याण के कार्यो को करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे । इसी क्रम मे अपने विचार साझा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि आधुनिक , सामाजिक और राजनैतिक परिप्रेक्ष्य मे भी भारतीय दर्शन कैसे दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है , ये पंडित दीनदयाल जी ने हमे सिखाया ।