।। यात्रा की सौगात ।। मुखलिसपुर बाजार से बनारस के लिए रोडवेज बस सेवा प्रारम्भ
।। यात्रा की सौगात ।। मुखलिसपुर बाजार से बनारस के लिए रोडवेज बस सेवा प्रारम्भ
सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) मुखलिसपुर बाजार से बनारस के लिए बस सेवा का शुभारंभ हुआ ।
हरी झंडी दिखाकर विधायक गणेश चौहान द्वारा शुभारम्भ किया गया । दौरान श्री विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री का बहुत _ बहुत आभार व्यक्त किया गया ।
बताते चले कि विधानसभा क्षेत्र के विकास , व्यवस्था एवं समस्या निदान मे सतत प्रयासरत विधायक गणेश चौहान द्वारा कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम मे नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुखलिस पुर से बनारस के लिए यात्रा सेवा मे रोडवेज बस की सुव्यवस्था मुहैया कराई गई है । जो नियमित रूप से संचालित होता रहेगा ।