।। अभियान ।। सभी पशु पालक लगवाये पशुओ को गोट पाक्स का टीका = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

।। अभियान ।। सभी पशु पालक लगवाये पशुओ को गोट पाक्स का टीका = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी


पशु बाजारो / मेलो से न करे पशु क्रय


सन्त कबीर नगर = सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर गोट पाक्स टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया । उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओ को किसी भी प्रकार से कोई कष्ट न हो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गम्भीर रूप से होनी चाहिए । जन अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लम्पी स्किन बीमारी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गोट पाक्स टीकाकरण अवश्य कराये । तदुपरान्त कोल्ड रूम का निरीक्षण कर संरक्षित वैक्सीन के रख रखाव का जायजा लिया गया । दौरान निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय सदर , इंडोर वार्ड , कैटिलक्रस का निरीक्षण किया गया एवं निर्माण कार्य से संबंधित अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डां संजय यादव द्वारा पशु पालन विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ तथा उपलब्ध गोट पाक्स वैक्सीन ( 3000 ) की जानकारी दी गई , साथ ही अवगत कराया गया कि सर्व प्रथम टीका का कार्य जनपद मे स्थापित समस्त गौ आश्रय स्थलो पर किया जायेगा । लम्पी स्किन टीकाकरण हेतु पूरे जनपद मे 6 रिंग बनाया गया है ।
उल्लेखनीय है कि लम्पी स्किन एक विषाणुजनित संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से गोवंश को प्रभावित करता है जिसका कारक कैप्रीपाक्स वायरस है । इससे संक्रमित पशु के शरीर पर कठोर एवं चपटी गांठे बन जाती है जो बाद मे फूट जाती है जिससे सारे शरीर पर घाव हो जाता है । पशु को तेज बुखार , आंख एवं नाक से पानी गिरना , सांस लेने मे कठिनाई एवं गर्भित पशुओ मे गर्भपात इत्यादि के लक्षण आते है । चारा छोड़ देने से पशु का शरीर कमजोर हो जाता है तथा दुग्ध उत्पादन अत्यंत कम हो जाता है ।
इस अवसर पर डां राकेश तिवारी , ब्रह्मानन्द दुबे , अमित कुमार पाण्डेय , अंकिता गुप्ता , गौरव पाठक , राजकुमार , आकाश राय , मालती , धर्मराज मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !