ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ
लखनऊ ( सरोजनी नगर ) ब्लॉक स्तरीय /ग्राम प्रधान /स्थानीय प्राधिकरण /विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधान अध्यापको की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ । उन्मुखीकरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि माननीय विधायक सरोजनी नगर राजेश्वर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत की उपस्थिति मे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी सरोजनी नगर रुद्र प्रताप यादव की उपस्थिति मे हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य , आवश्यकता तथा डीबीटी के माध्यम से सीधे सुविधा हस्तांतरण , निपुण भारत , मिशन ऑपरेशन कायाकल्प की जानकारी देते हुए ग्राम प्रधानो , जनप्रतिनिधियो एसएमसी अध्यक्षो व जन समुदाय के व्यापक सहयोग की आवश्यकता व महत्व के बारे मे सभी को बताया । ए आर पी संध्या द्विवेदी ने डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियो के अभिभावको के खाते मे भेजी जा रही 1200 की धनराशि जिसमे दो सेट यूनिफॉर्म , स्वेटर , जूता मोजा , स्कूल बैग स्टेशनरी का क्रय किया जाना है की उपयोगिता के बारे मे तथा सही उपयोग के बारे मे उपस्थित अभिभावको व जनप्रतिनिधियो को बताया । ए आर पी उदय प्रताप सिंह द्वारा विभिन्न परिषदीय विद्यालयो मे चिन्हित उन्नीस मूलभूत सुविधाओ के संस्कृतिकरण , क्रियाशीलता उच्चरण हेतु ऑपरेशन कायाकल्प विषय पर वीडियो के माध्यम से व्यापक जानकारी देते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतो के विद्यालयो मे ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत किए गए कार्यो का प्रस्तुतीकरण किया ।
ए आर पी शुचिता त्रिपाठी द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों मे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण हेतु निपुण लक्षो तथा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न शैक्षिक सामग्री के बारे मे बताया ।
ब्लाक प्रमुख सरोजनी नगर सुनील रावत ने विद्यालयो मे सकारात्मक स्थिति की चर्चा करते हुए सभी प्रधानाध्यापको की प्रशंसा की तथा विद्यालयो मे कायाकल्प के माध्यम से किए गए कार्यो की सराहना की । जिन विद्यालयो मे कार्य नही किए गए है वहां के प्रधानो से आग्रह किया कि शीघ्र ही कायाकल्प के मापदंडो के तहत विद्यालय मे काम कराया जाए ताकि बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा हो ।
मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित हो रही विभिन्न शैक्षणिक योजनाएं , डीबीटी के माध्यम से आवंटित धनराशि के सत प्रतिशत प्रेषण व उसके समग्र उपयोग , नई शिक्षा नीति तथा निपुण भारत मिशन के बारे मे बताया । ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय विद्यालयो को शैक्षिक अधिगम का उत्कृष्ट संस्थान बनाए जाने के प्रति सभी के सक्रिय प्रयासो की सराहना की तथा जिन विद्यालयो मे अवसंरचना निर्माण की सामग्रियां उपलब्ध नही है उन्हें विभिन्न माध्यमो व ग्राम प्रधानो के द्वारा से शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया ।
बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यालय प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि सरकार की योजनाओ का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन कराने हेतु जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक पूरे मनोयोग से लगे हुए है और शीघ्र ही सभी पैरामीटर्स को पूर्ण हो जाएंगे । उन्होने कहा कि ब्लॉक ही नहीं प्रदेश मे सभी अभिभावको से आग्रह किया कि वह बेटियों की शिक्षा मे पूरी तरह ध्यान दे उन्हे घर के कामो मे नव जाकर प्रतिदिन विद्यालय भेजे तथा उन्हे आज के समय के अनुसार डिजिटल शिक्षा अवश्य प्रदान करे ।
कार्यक्रम मे शिक्षक प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षको की बात रखते हुए सर्वजन हिताय संरक्षण समिति महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षको और जनप्रतिनिधियो के सहयोग से तथा प्रधानाध्यापक की सकारात्मक मंशा से ही पूरे ब्लॉक को जल्द ही निपुण ब्लॉक बनाते हुए लखनऊ को निपुण जिला बनाने मे सभी का साथ और सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो शीघ्र ही संभव हो सकेगा ।
सरकार द्वारा बहुत बड़ी मात्रा मे कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों मे स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने हेतु धनराशि दी जा रही है यदि इसका सही उपयोग किया जाए तो निश्चित रूप से वह दिन दूर नही जब सरकारी विद्यालयों मे सुविधाएं और गुणवत्ता के मामले मे उच्च कोटि दृष्टिगत होगी ।
कार्यक्रम मे एडीओ पंचायत कौशल किशोर , सीडीओ सरोजनी नगर तथा विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधि उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद तिवारी तथा कंचन पाठक द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया ।