18 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महाकुंभ = हरीश द्विवेदी

18 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महाकुंभ - हरीश द्विवेदी

 स्टेडियम कार्यालय मे मिलेगा आवेदन फार्म 

बस्ती = सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा इस वर्ष पुनः सांसद खेल महाकुंभका आयोजन किया जायेगा । यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा । प्रतियोगिता मे भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी स्टेडियम कार्यालय से फार्म लेकर पंजीकरण करा सकेंगे ।सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम मे पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्य और भव्य खेल प्रतियोगिता " सांसद खेल महाकुंभ " का आयोजन किया जायेगा । सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि बस्ती मे आयोजित होने वाला सांसद खेल महाकुंभ बहुत बड़ा आयोजन है । जिसमे लाखो प्रतिभागी भाग लेते है । सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पंजीकरण फार्म स्टेडियम कार्यालय से प्राप्त व जमा किये जा सकेंगे । पूरे आयोजन की जरूरी तिथियो का कैलेंडर शीघ्र ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा । उसके उपरांत इच्छुक प्रतिभागी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय मे अपना पंजीकरण करा कर अभ्यास और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है । पिछले वर्ष की भांति इस बार भी लगभग 25 से 30 प्रकार के खेलो का आयोजन किया जायेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !