" हिन्दुस्तानियो नशा छोड़ो " नारे के साथ देश के विभिन्न जनपद प्रदेशो मे मनाया गया नशा मुक्त अभियान कौशल
" हिन्दुस्तानियो नशा छोड़ो " नारे के साथ देश के विभिन्न जनपद प्रदेशो मे मनाया गया नशा मुक्त अभियान कौशल
नशा मुक्त अभियान से मिलेगी देश को नई रोशनी = कौशल किशोर
रीना त्रिपाठी
लखनऊ = नशा मुक्त भारत अभियान कौशल का दो वर्ष पूर्ण होने तथा आकाश किशोर उर्फ जेबी की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे देश भर मे गांव कस्बा मजरा , सरकारी स्कूलबी , प्राइवेट स्कूल , मेडिकल तथा सरकारी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानो मे करोड़ो की संख्या मे नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली गई ।
जैसा की विधित है सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी कौशल के पुत्र आकाश किशोर उर्फ़ जेबी की मृत्यु 19 अक्टूबर 2020 को नशे की वजह से देश के अन्य युवको को असामयिक मृत्यु से बचाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया । इस अभियान को जन जागरूकता से जोड़ते हुए पूरे देश मे करोड़ो लोगो ने नशा न करने का लिया संकल्प ।
नशामुक्त समाज आन्दोलन अभियान कौशल का “ हिंदुस्तानियो नशा छोड़ो “ मुहिम का लगातार प्रचार प्रसार व रोज़ाना नशा न करने का सभी प्रदेशो मे कही न कही हो रहे संकल्पो के कारण नयी पीढ़ी मे नशे के ख़िलाफ़ घृणा का भाव पैदा हो रहा है ।
स्कूलो मे पढ़ने वाले बच्चो को बचपन से ही नशे के कुप्रभाव को दिखा दिया जाए और यह बता दिया जाए कि किस प्रकार नशे के कुचक्र मे फंस कर एक ही युवा अपने पूरे जीवन अपने परिवार के जीवन अपने समाज और देश का नुकसान करता है । नशे से कई जानलेवा बीमारियां होती है नशे को खरीदने मे मेहनत से कमाई गई कमाई तो खर्च होती ही है यदि एक बार लीवर सिरोसिस , कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो जाए तो इलाज मे पूरा घर बर्बाद हो जाता है बच्चो की पढ़ाई लिखाई रुक जाती है और पूरा सपरिवार दुख और अभाव के जीवन को जीने के लिए विवश हो जाता है ।
आज लोग पूरे देश के शिक्षण संस्थानो मे व सरकारी दफ़्तरो मे व व्यापारियो व किसानो के बीच नशा करने वालों मे भी यह चर्चा होने लगी है कि जब एक सांसद व विधायक अपने लड़के को नशे से शारीरिक आंतरिक अंग ख़राब होने पर उसकी ज़िंदगी नही बचा पाए तो आम आदमी अपने बच्चो को या खुद अपनी ज़िंदगी को नशे से कैसे बचा पायेंगे ?.
डर लोगो मे तेज़ी से नशे के ख़िलाफ़ पैदा हो रहा है जिसके कारण नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का “ हिंदुस्तानियो नशा छोड़ो ” मुहिम मे तेज़ी से सभी वर्ग के लोग जुड़ रहे है ।
इसी क्रम मे लखनऊ के कुशभिटा प्राइमरी स्कूल , नवीन पब्लिक स्कूल मोहनलालगंज रेनू त्रिपाठी , रोशन मिश्रा , उमेश चंद्र मिश्रा , करुणेश चंद्र मिश्रा के साथ यहां उपस्थित सैकड़ो बच्चो ने नशामुक्ति की शपथ ली । इसी क्रम मे सरोजिनी नगर के प्राथमिक स्कूल अलीनगर खुर्द आभा शुक्ला , कमलापुर निशात जहां , धावापुर गीता वर्मा , कलीपश्चिम प्रकाश तिवारी , खजूरी बीकेटी से निशा सिंह , मोहनलाल गंज का खरेहना से ललित शुक्ला , सीतापुर सिधौली के प्राथमिक स्कूल मनवा प्रथम अजय सिंह , प्राथमिक विद्यालय जुगराजपुर सुनील सिंह , सनियावा के पंकज शुक्ला , धखीनवा के संजय शुक्ला ने हजारो बच्चो के साथ नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली ।
साथ ही गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज सरोजनी नगर मे रश्मि , कृष्ण नारायण सिंह , आनंद जोशी , कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज मे प्रवीण अवस्थी , लालमणि यादव , बिलंदा फतेहपुर यूपी इंटर कॉलेज से अवधेश यादव , शिशु मंदिर इंटर कॉलेज से अवधेश वर्मा , पूर्णिया से प्रभाकर त्रिवेदी , सेंट मिराज इंटर कॉलेज हिंद नगर से अनुराग केसरी , झांसी फतेहपुर , सुल्तानपुर , बांदा , सहित गुजरात , हरियाणा के पानीपत एवन पब्लिक स्कूल की श्वेता सिंह , कुरुक्षेत्र में पिहोवा के एसडीएम सोनू राम सहित करोड़ो लोगो ने पूरे देश मे नशा मुक्त अभियान कौशल का हिंदुस्तान नशा छोड़ो के नारे के साथ मनाया ।