शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी मे शिकायती बिन्दु से हटकर हुई अनियमितता की जांच

शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी मे शिकायती बिन्दु से हटकर हुई अनियमितता की जांच 


जांच की नही दी गई कोई सूचना = शिकायतकर्ता गिरिजेश कुमार


सन्त कबीर नगर ( बघौली ) चूंकि कोई भी विकासशील लाभकारी योजना का क्रियान्वयन बकायदे पारदर्शी नियम कानून के दायरे मे होता है लेकिन जबसे जिम्मेदारी को ताक पर रख कर इमान से सौदा किया जाने लगा है तबसे शिकायतो का जनाजा निकलने लगा है । ऐसा ही एक उदाहरण विकास खण्ड बघौली का ग्राम पंचायत भवानीगाड़ा है जहां शिकायतकर्ता ग्राम निवासी गिरिजेश कुमार के बतौर आरोप अनियमितता के शिकायत की जांच करने गई जांच टीम द्वारा उन बिन्दुओ की जांच को तवज्जो दिया गया जिसका शिकायती बिन्दु से दूर तक कोई ताल्लुकात नजर नही आता है । ऊपर से शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी मे जांच का चादर तान दिया गया । 
उल्लेखनीय है कि शपथ पूर्वक मुख्य विकास अधिकारी को दिये गये 5 बिन्दुओ की शिकायत के सापेक्ष जांच अधिकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विकलांग शौचालय , सामुदायिक शौचालय , कूप मरम्मत , हैण्ड पम्प रिबोर , खड़ंजा मरम्मत , स्ट्रीट लाइट का जांच किया गया । जबकि देखा जाय तो शपथ पूर्वक शिकायती पत्र मे मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019 _ 20 मे कराये गये हुबलाल यादव के चक मार्ग से पश्चिम से दक्षिण पड़री सिवान तक कृषि मार्ग पर मिट्टी कार्य को वर्तमान प्रधान द्वारा वित्तीय वर्ष 2021_ 22 को दिखाते हुए परियोजना का नाम बदलकर नेवास के खेत से पड़री सिवान तक मिट्टी कार्य पर 0.80988 लाख की व्यय राशि का भुगतान कराया गया के साथ दूसरे बिन्दु मे फूलचंद्र के खेत से पड़री सिवान तक मिट्टी कार्य मे 1.02816 की व्यय राशि का भुगतान , तीसरे बिन्दु मे बनौली सड़क से राम मिलन के खेत तक कृषि कार्य पर 0.6324 की व्यय राशि का भुगतान पूर्व के 2019_ 20 के वित्तीय वर्ष के पक्की सड़क से पश्चिम दक्षिण होते हुए पड़री सिवान तक की परियोजना का नाम बदल कर भुगतान कराया गया है । इसी क्रम मे चौथे बिन्दु मे विश्वनाथ यादव के खेत से राम प्रसाद के खेत तक कृषि कार्य मे 0.34884 लाख व्यय राशि का भुगतान के साथ पांचवे बिन्दु मे वित्तीय वर्ष 2022_23 मे शिवमूरत मौर्या के घर से नाला तक नाले की सफाई एवं खुदाई के कार्य पर 0.59214 लाख व्यय का भुगतान पूर्व के वित्तीय वर्ष 2019_ 20 के महुआ के पेड़ से पूरब नाला तक नाले की सफाई एवं खुदाई कार्य का नाम बदलकर कराया गया है ।
लिहाजा जांच विषयक बगैर पूर्व सूचना व शिकायतकर्ता की गैर मौजूदगी के दृष्टिगत हुई जांच को " चोर _ चोर मौसेरे भाई " की कहावत का जिक्र करना कोई अतिशयोक्ति नही होनी चाहिए । वही बगैर की सूचना व गैर मौजूदगी जांच से असन्तुष्ट शिकायतकर्ता गिरिजेश कुमार ने कहा है कि ये जांच अधिकारी की मनमानी है । इस तरह की जांच कही न कही मिलीभगत का परिणाम है इसे हम जांच नही मानते , उच्च अधिकारी से इसकी शिकायत की जायेगी ।
बहरहाल जांच के दौरान ग्राम प्रधान उमेश चन्द यादव , सचिव रमेश चन्द यादव , रोजगार सेवक राम नगीना , पंचायत सहायक शशि गुप्ता सहित ग्राम पंचायत सदस्य व दर्जन भर के आस पास ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !