भैया दूज के अवसर पर बहनो ने भाईयो का तिलक लगाकर नशा न करने का लिया वचन
भैया दूज के अवसर पर बहनो ने भाइयो का तिलक लगाकर नशा ना करने का लिया वचन
*बुद्धेश्वर धाम मंदिर मे मंदिरो और मठो के परिसर को नशा मुक्त परिसर बनाने के लिए हुई बैठक*
रीना त्रिपाठी
लखनऊ = बुद्धेश्वर मंदिर परिसर लखनऊ मे भैया दूज के शुभ अवसर पर बुद्धेश्वर विकास महासभा तथा बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने भारत सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर के साथ बैठक की ।
" हिंदुस्तानियो नशा छोड़ो " का आवाहन करने वाले भारत सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि बुद्धेश्वर परिसर के इर्द - गिर्द के आम नागरिको , भक्तो , परिसर मे लगे हुए सेवादार , पुजारी व महंत सभी नशा मुक्त अभियान कौशल से जुड़कर नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प ले । आज के इस शुभ अवसर पर बहने अपने भाई की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर तिलक लगा उनके लंबे जीवन की प्रार्थना करती है हम सभी देशवासियो का यह कर्तव्य है कि बहनो की इस आवाहन मे उनका साथ दे और देश नशा मुक्त बनाएं , क्यो कि भाई तभी सुरक्षित है जब वह किसी प्रकार का नशा नही करते हो तभी उनका स्वस्थ सही रहेगा और उनके घरो मे समृद्धि रुक सकती है ।
भारतीय नागरिक परिषद के महामंत्री रीना त्रिपाठी ने कहा की सबसे ज्यादा युवा जनसंख्या वाले भारत देश को युवाओ की पूरे क्षमता के साथ देश की प्रगति मे आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही सार्थक अभियान है । नशा मुक्त अभियान के तहत मंदिरो और मठो के परिसर को नशा मुक्त रखने का प्रयास जो बुद्धेश्वर विकास महासभा द्वारा शुरू किया गया है , वह निश्चित रूप से पूरे उत्तर प्रदेश ही नही भारत के लिए नजीर सिद्ध होगा और सभी मंदिर तथा धार्मिक स्थल पवित्रता और स्वच्छता के साथ धार्मिक आयोजनो का प्रचार प्रसार कर सकेंगे ।वहां से नशे को हमेशा के लिए हटाने मे सफलता मिलेगी ।
बुद्धेश्वर विकास महासभा के संरक्षक रामशंकर राजपूत ने बताया कि परिसर मे नशा मुक्त घोषित करते हुए चारो तरफ होर्डिंग पोस्टर और संदेशो के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास करेंगे । जल्द ही माननीय जी के निर्देशानुसार सौ मीटर के परिसर को नशा मुक्त घोषित करने हेतु योजना बनाई जाएगी ।
मनोज चौरसिया महामंत्री बुद्धेश्वर विकास महासभा ने सभा के द्वारा नशा मुक्त अभियान को जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने मे पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
वीरपाल यादव महामंत्री बुद्धेश्वर व्यापार मंडल ने बताया सभी मंदिरो के परिसर नशा मुक्त हो इसके लिए वहां पर कार्यरत पंडित पुजारी और महंत भी पूरी तरह नशा मुक्त हो और परिसर मे किसी को नशा करने की अनुमति न दे ।
डॉ डीसी गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा ने कहा कि मंदिर के आसपास गुटका पान मसाले और शराब की दुकानो का निषेध किया जाए ।
डॉ घनश्याम पाण्डेय संरक्षक बुद्धेश्वर विकास महासभा ने कहा मंदिर मे आने वाली लड़कियां , महिलाएं व माताएं सुरक्षित रहे तथा उन्हे नशे से ग्रस्त अराजक तत्वो का सामना न करना पड़े इसके लिए यह कदम बहुत ही आवश्यक है ।
मंदिर के परिसर मे पूरी सुचिता से पूजा करने वाले रामू पंडित ने कहा कि हिंदू धर्म से जुड़े हुए सभी संप्रदायो के साधु संतो से यह आवाहन किया गया कि आज के इस पावन दिन से संकल्प के साथ एक मुहिम के तहत साधु संतो और सन्यासियो को एकजुट होकर नशा मुक्त अभियान से जुड़ना होगा ।
इस वार्ड के पार्षद ताराचंद रावत ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिंदू धर्म मे अक्सर लगने वाले आरोपो से मुक्त कराना होगा अक्सर कहते हुए अन्य धर्मो के लोगो को सुना जाता है कि दीपावली और होली नशे का त्यौहार हो गया है इस विडंबना से मुक्ति पानी होगी । जल्द ही बुद्धेश्वर मंदिर परिसर के क्षेत्र मे एक बड़ी सभा के द्वारा आम नागरिको को श्रृंखला के तहत नशा मुक्त अभियान कौशल से जोड़ते हुए " हिंदुस्तानियो नशा छोड़ो " के संकल्प हेतु एकत्र किया जाएगा ।