।। चिकित्सा शिविर ।। बच्चो के स्वास्थ्य के प्रति माता पिता का जागरूक होना अति आवश्यक = रीना त्रिपाठी

।। चिकित्सा शिविर ।। बच्चो के स्वास्थ्य के प्रति माता पिता का जागरूक होना अति आवश्यक = रीना त्रिपाठी


लखनऊ ( सरोजनी नगर ) उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रावल मे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ के द्वारा संचालित मिशन पिंक हेल्थ का मेडिकल चिकित्सा शिविर डॉ मिथिलेश सिंह के द्वारा आयोजित किया गया ।
बालिकाओ के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओ की जांच कर उन्हे उससे जुड़ी हुई दवाएं उपलब्ध कराए गए तथा एडोलिसेंस एजुकेशन के प्रति जागरूक करते हुए महामारी तथा अन्य मुद्दो की चर्चा की गई । जिसमे डॉ अनूप सिंह चौहान डॉ निरुपमा मिश्रा और डॉ प्रियंका मौर्या ने अतिथि चिकित्सक के रूप मे प्रतिभाग किया ।
उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा त्रिपाठी ने बच्चो को स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बाते बताई ।
ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले बच्चो को अक्सर उनके माता - पिता विद्यालय मे भेज तो देते है पर उनकी किताब कॉपियां और  अस्वस्थ होने पर दवा दिलाने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है । यदि शुरू से ही बालिकाएं और बच्चे खानपान और पोषण के प्रति ध्यान दे तो निश्चित रूप से बीमारियो को काफी हद तक दूर किया जा सकता है ।
भारतीय नागरिक परिषद के महामंत्री रीना त्रिपाठी ने बताया कि बच्चो के माता - पिता को बच्चो के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए और इस प्रकार लगने वाली चिकित्सा शिविर मे उनसे जुड़ी हुई सभी समस्याओ को रखने के लिए उन्हे भी आमंत्रित किया जाएगा । यदि गांव स्तर पर परिजन नशे से दूर रहे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे तथा नशे मे उड़ाए जाने वाले पैसे को बचाकर अपने बच्चो के स्वास्थ्य और पोषण मे खर्च करे तो निश्चित रूप से देश की दिशा और दशा दोनो बदलने मे देर नही लगेगी । इसी क्रम में डॉ प्रियंका मौर्या ने सभी बच्चो को नशा मुक्त भारत बनाने के अभियान से जोड़ते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई । ऊषा त्रिपाठी प्र.अ. , छाया दीप , अखिलेश मिश्रा , चन्द्रप्रभा , नीलमपाल , स्वाती बाजपेई , आरती , मधुरिमा , वन्दना कुशवाहा तथा विद्यालय के सभी बच्चो ने चिकित्सा शिविर मे भाग लिया और संबंधित समस्याओ का निस्तारण करा कर दवा प्राप्त की ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !