मनरेगा कार्यो की प्रगति समीक्षा की हुई बैठक
मनरेगा कार्यो की प्रगति समीक्षा की हुई बैठक
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियो एवं उपायुक्त मनरेगा के साथ मनरेगा कार्यो की प्रगति से सम्बंधित समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार मे आयोजित हुई ।
जनपद में मनरेगा के तहत कराये जा रहें कार्यो की विकास खण्डवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खण्ड अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो जैसे कच्ची / पक्की सड़कों का निर्माण , आवासीय भवनो का निर्माण आदि में प्रगति एवं गुणवत्ता की स्थलीय निरीक्षण एवं नियमित मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया ।
जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ को पात्र व्यक्तियो तक अवश्य पहुचे । उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को यह भी निर्देशित किया है कि सरकारी योजनाओ के पात्र लाभार्थियो को योजनाओ के विषय मे जानकारी देते हुए विकास खण्ड स्तर पर ही योजनाओ के सापेक्ष उन्हें एॅनरोल किया जाए । जनसामान्य की सुविधाओ का विशेष ध्यान रखा जाए उन्हे अनावश्यक रूप से इधर - उधर भटकना न पडे़ । जिलाधिकारी ने संचालित योजनाओ का प्रचार - प्रसार कराने का भी निर्देश दिया ।